{"_id":"60146b3a8ebc3e56936e03ff","slug":"free-buses-will-run-daily-for-the-singhu-border-from-today-mohali-news-pkl4022556144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघु बॉर्डर के लिए आज से रोजाना चलेंगी मुफ्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघु बॉर्डर के लिए आज से रोजाना चलेंगी मुफ्त बसें
विज्ञापन
मोहाली। केंद्र की ओर से पारित किए गए कृषि के तीन नए कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली में सिंघु बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शुक्रवार को बने हालातों के बाद एक बार जिले के गांवों में संघर्ष की कामयाबी को लेकर बैठकें हुई। इसके साथ ही तय किया गया कि बड़ी संख्या में अब संघर्ष में शामिल होने के लिए लोग सिंघु बार्डर पर जाएंगे। इतना ही नहीं मोहाली शहर से कुछ बसें रवाना हो गई। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों को लेकर गाड़ियां अब रोजाना सिंघु बॉर्डर जाएंगी। गांव बांकरपुर के सरपंच जगत सिंह ने बताया कि पहले रोजाना हमारे गांव से 5-6 लोग दिल्ली जाते थे। आज 25 से 30 लोग निकल रहे हैं। सुबह की अरदास के बाद गुरुद्वारा साहिब के पाठी द्वारा दिल्ली में बैठे लोगों की तंदुरुस्ती के लिए अरदास की जाती है।
वहीं, कुंभड़ा के पूर्व सरपंच मनजीत सिंह सिद्घू ने बताया कि पहले दिन 4 से 5 लोगों दिल्ली के लिए निकलते थे, लेकिन शुक्रवार के दिन सिंघु बॉर्डर पर जो हालात बने उसके बाद से हमारे किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की और से पंजाब के हर गांव से एकत्र होने के लिए कहा गया है। शुक्रवार के दिन जगतपुरा, नंडियाली, झयूरेहड़ी, धर्मगढ़, सफीपुर, अलीपुर से 200 से अधिक लोग दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेंगे और पानी, चीनी, और दालें लेकर चलेंगे। गांव चौमाजरा के किसान गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव का हर बच्चा, नौजवान, बुजुर्ग दिल्ली मोर्चों में शामिल होना चाहता है। हमें किसी बात का खौफ नहीं है। गांव चौमाजरा के ही किसान मजदूर करम सिंह ने कहा कि वह भी किसान संघर्ष में शामिल हो रहे हैं। समाज सेवी सतनाम सिंह दाऊं ने बताया कि मोहाली शहर से तीन से चार जगह से मुफ्त बस सर्विस शुरू की जा रही है। मोहाली के गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां साहिब से निजी बसें और फेज- 3बी1 के गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब की ओर से बसें शहर वासियों को लेकर सिंघु बार्डर के लिए निकलेंगी।