फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fraud of Rs 1.31 crore by luring people to double their profits by investing in the stock market

Mohali News: शेयर मार्केट में निवेश कर दोगुने मुनाफे का लालच देकर 1.31 करोड़ की ठगी

Sun, 19 Jan 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.31 crore by luring people to double their profits by investing in the stock market
मोहाली। जिला संगरूर के रहने वाले एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश कर दोगुना मुनाफे का लालच देकर फर्जी कंपनियों ने 1.31 करोड़ रुपये ठग लिए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संगरूर के रहने वाले परमिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि हसीना एंटरप्राइज, साई मार्केटिंग, श्री बालाजी धाम एलजे आईटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स जीरोधा सिक्योरिटीज फजी कंपनियों ने शेयर मार्केट में निवेश करवाकर दोगुना मुनाफे देने का वादा करके उससे 1.31 करोड़ रुपये ठग लिए हैं। उसने कहा कि मेसर्स साईं मार्केटिंग नासिक ने टेलिग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उससे संपर्क किया।
विज्ञापन

परमिंदर सिंह को भरोसे में लेकर जीरोधा सिक्योरिटीज के खाते में राशि जमा करवाने के लिए कहा। इसके बाद उसे अलग-अलग बैंकों के खाते दिए गए और अलग-अलग समय पर राशि जमा करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कंपनी के कहने पर कभी खाते में 5.90 लाख तो कभी 6.50 लाख रुपये जमा करवाता चला गया। परमिंदर सिंह को कुछ समय बाद उसे लाभ देना बंद कर दिया गया। उसने जब अपने पैसों की मांग की तो उसे ग्रुप से हटा दिया गया। बाद में उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed