फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fraud of 12 lac 60 thousand rupee in the name of job

धोखाधड़ी : जीरकपुर में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 12 लाख 60 हजार रुपये, मामला दर्ज

Sun, 09 May 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 12 lac 60 thousand rupee in the name of job
जीरकपुर। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक शातिर ने पंचकूला के रहने वाले व्यक्ति के साथ 12 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की है। इस मामले में जीरकपुर पुलिस ने देवी दयाल सिंगला पुत्र स्व. कुलवंत राय निवासी सेक्टर-18 पंचकूला की शिकायत पर आरोपी विश्वनाथ गोयल पुत्र जयनारायण निवासी सफीदों जिला जींद हरियाणा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस मामले में 13 नवंबर, 2020 को एसएसपी मोहाली को शिकायत दी गई थी। देवी दयाल सिंगला ने बताया कि शातिर जयनारायण ने उसको सरकारी नौकरी लगवाने की बात पक्की करके उससे 12 लाख 60 हजार रुपये लिए थे। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो उसने नौकरी लगवाई और न ही उसके पैसे वापिस लौटाए। इस मामले के जांच अधिकारी एसआई जशनप्रीत सिंह ने बताया कि कई महीनों तक चली जांच के बाद आरोपी जयनारायण के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अभी शातिर की तलाश कर रही है और उसको पकड़ने के लिए हरियाणा के जींद में भी छापा मारने जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed