फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fraud in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

Thu, 09 Jan 2020 08:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
fraud in the name of sending abroad
खरड़। खरड़ में विदेश भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने ट्रैवल एजेंट पिता-पुत्र को काबू किया है।
विज्ञापन

थाना सिटी के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि शमरिंदर कौर पुत्री करमिंदर सिंह निवासी सेक्टर-9 खरड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सन्नी एनक्लेव में मेडिकल स्टोर चलाती है। मनप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह उनके मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आता था। मनप्रीत सिंह ने उसे बताया कि वह इमिग्रेशन का काम करता है। शमरिंदर कौर ने जब उसे अपने रिश्तेदारों द्वारा कनाडा से भेजी गई स्पांसरशिप संबंधी बताया तो वह कहने लगा कि कनाडा की वीजा एक महीने में लगवा देगा। उसने खुद को सरी (कनाडा) के शिक्षा मंत्री अवतार सिंह बराड़ भूतपुर वाले का लड़का बताया तो उसे उस पर यकीन हो गया।
इसके बाद उसने उसे अपना पासपोर्ट, स्पांसरशिप समेत अन्य कागजात के साथ वह फीस के तौर पर 10 हजार रुपये भी ले गया। बाद में उसके लड़के रविंदर सिंह बराड़ ने उससे 70 हजार रुपये और ले लिये। जब उसने विदेश भेजने सबंधी पूछा तो और पैसे मांगे। इस पर फिर उन्हें एक लाख 97 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।
विज्ञापन

मामले की जांच एसपी पुलिस फाइनांशियल क्राइम ने करने के बाद मनप्रीत सिंह तथा रविंदर सिंह निवासी 167-बी, शिवालिक एवेन्यू खरड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद थाना सिटी के एएसआई हरमिंदर सिंह तथा मुंशी हरविंदर सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके खरड़ अदालत में पेश किया तो जज ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed