फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four vicious of gang who robbed car at gun point, 11 cars recovered

गन प्वाइंट पर कार लूटने वाले गिरोह के चार शातिर काबू, 11 कार बरामद

Thu, 28 Apr 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four vicious of gang who robbed car at gun point, 11 cars recovered
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने गन प्वाइंट पर लग्जरी कारें लूटने वाले गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे लूटी हुई 11 लग्जरी कारें, 32 बोर की पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान रशपाल सिंह उर्फ लाली और लवप्रीत सिंह निवासी जिला तरनतारन, मनदीप सिंह उर्फ रिंकू निवासी थाना खालड़ा जिला तरनतारन और जगदीप सिंह निवासी भाई मंझ रोड माता गंगाजी नगर अमृतसर के रूप में हुई। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि आरोपी हिस्ट्री शीटर है। उन पर पहले भी केस दर्ज हैं। आरोपियों के पकड़े जाने से एयरपोर्ट रोड पर तेरह दिन पहले आईटी कर्मी से लिफ्ट लेने के बहाने गोली मारकर कार लूटने की वारदात भी सुलझ गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस की तरफ से दस दिन के अंदर 500 किलोमीटर के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की पड़ताल की गई। इसके अलावा पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई है। आरोपियों पर पहले लूट, चोरी और लड़ाई-झगड़े केस चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई और राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह कारें हुईं बरामद
फॉरच्यूर्नर दो
आई-20 दो
स्विफ्ट एक
क्रूज एक
बोलेरो - एक
फॉक्सवैगन एक
ईटीओस एक
ब्रेजा एक
यह सामान भी हुआ बरामद
इसके अलावा पुलिस को अंदेशा है कि उक्त लोग वाहनों को आगे जाली नंबर आदि के कागजात तैयार करके बेच देते थे। आरोपियों से जाली दस्तावेज तैयार करने संबंधी एक कंप्यूटर, दो प्रिंटर, दो आरसी कटर और 50 आरसी भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर दर्ज हैं यह केस
पुलिस के मुताबिक आरोपी रशपाल उर्फ लाली पर थाना अमरगढ़ संगरूर में 19 सितंबर 2022 में चोरी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। लवप्रीत सिंह के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का केस थाना सिटी तरनतारन और लड़ाई-झगडे का केस दर्ज है। आरोपी मनदीप सिंह उर्फ रिंकू पर थाना खालड़ा तरनतारन में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed