फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four people including a senior constable were attacked with intent to kill, eight people were booked for attempt to murder

Mohali News: सीनियर कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कातिलाना हमला, आठ पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four people including a senior constable were attacked with intent to kill, eight people were booked for attempt to murder
मोहाली। सेक्टर-70 में जुबली वॉक के पीछे पंजाब पुलिस के सीनियर कांस्टेबल समेत चार लोगों पर दो गाड़ियों में आए आठ युवकों ने लोहे के पान्नों से कातिलाना हमला कर दिया। इस हमले में चारों लोग गंभीर घायल हो गए हैं। इनके सिर पर लोहे के पान्नों (गाड़ी के टायर खोलने वाले औजार) से हमला किया गया है। सभी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले में मटौर थाना पुलिस ने सेक्टर-66ए निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 109, 191(3), 190 के तहत आठ लोगों पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में मानिक निवासी गांव नूरपुर जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, मनप्रीत सिंह निवासी सरपंच कॉलोनी खरड़ (मूल निवासी गांव लोक हरिहर फिरोजपुर), विशाल और लवली के रूप में हुई है। इनके अलावा हमलावरों में चार अज्ञात युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों में से मानिक और मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

इस हमले में घायल मोहाली थाने में तैनात सीनियर कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 5 जून को उसके भाई हरप्रीत सिंह का जन्मदिन था जो अपने दोस्त कमलजीत सिंह के साथ गांव घन्नौर जिला पटियाला और गुरप्रताप सिंह निवासी विकास नगर अमृतसर (हाल निवासी सन्नी एनक्लेव) के साथ अपना जन्मदिन मनाने उसके पास मोहाली आया था। रात को करीब साढ़े 11 बजे वह अपने भाई हरप्रीत सिंह और उसके दोस्तों को साथ लेकर फेज-3बी2 की मार्केट में घूमने फिरने गए थे।
विज्ञापन

यहां मार्केट की पार्किंग में गुब्बारे बेचने वाले से गुब्बारे लेकर उन्होंने हवा में उड़ाए। इसके बाद वह कार में भाई और दोस्तों के साथ जाने लगे तो वहां चंडीगढ़ नंबर की एनडेवर कार में दो युवक बैठे थे, जिन्होंने उन्हें देखकर गाड़ी निकाली और उनकी तकरारबाजी हो गई। वहां लोगों के इकट्ठा होने पर युवकों ने उनसे अपनी गलती की माफी मांगी और चले गए। इसके बाद वह भी अपनी गाड़ी में सेक्टर-70 जुबली वॉक के पीछे खाना खाने के लिए टेबल पर बैठे गए। करीब 1.40 बजे वहीं एनडेवर और एक दूसरी कार में आठ युवक वहां पहुंचे और उन पर लोहे के पान्नों से हमला कर दिया। पान्नों से चारों के सिर पर वार किए और उन्हें लहूलुहान करके अपनी गाड़ियों में फरार हो गए। उन्होंने फोन कर अपने दोस्त को वहां बुलाया तो उन्होंने हमें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर सभी के सिर में टांके लगे। पुलिस ने उनके बयान पर उक्त हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस हमले का कारण यह बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में इस बात का गुस्सा था कि पब्लिक पैलेस पर सीनियर कांस्टेबल से उन्हें माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed