{"_id":"5f8b4ca48ebc3e9b8409ee2b","slug":"four-killed-with-corona-in-mohali-43-people-infected-mohali-news-pkl391334887","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कोरोना से चार की मौत, 43 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कोरोना से चार की मौत, 43 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। भले ही मोहाली जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार घट रही है। लेकिन कोरोना से होने वाली लोगों की मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। शनिवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। जबकि 43 लोग नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 81 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जबकि जीरकपुर, लालड़ू, बलटाना, ढकोली और कुराली में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं आया है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से 218 लोगों की मौत हो चुकी है और 810 मामले सक्रिय हैं। लोगों को इस बीमारी से जागरूक रहने की जरूरत है।
जिले में शनिवार को जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनके बारे में जिला प्रशासन की ओर से जानकारी साझा नहीं की गई। सिर्फ यह बताया है कि चार लोगोें की मौत हुइ है। वहीं, जो 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें 38 लोग शहरी इलाके से हैं, जबकि 3 डेराबस्सी, एक घडुआं और एक खरड़ से संबंधित है। वहीं, अब तक मोहाली जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 11713 पहुंच गया है। जबकि 10903 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है।
भले ही जिला प्रशासन कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है। लेकिन कोरोना की वजह से लोगों की मौतें प्रशासन के लिए चिंता बनी हुई हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिसमें भी कोरोना के लक्षण लगते हैं, वह समय रहते पहले टैस्ट जरूर करवाएं, ताकि तय समय से बीमारी का पता लगाकर इस पर काबू पाया जा सके।