फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four, including three people from Corona hotspot Jawaharpur, won the battle with Corona

कोरोना हॉटस्पॉट जवाहरपुर के तीन लोगों समेत चार ने जीती कोरोना से जंग

Sun, 03 May 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four, including three people from Corona hotspot Jawaharpur, won the battle with Corona
मोहाली। कोरोना हॉटस्पॉट जवाहरपुर से कई दिनों बाद शनिवार को राहत की खबर आई है। गांव के तीन लोगों समेत चार ने एक साथ कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। तीनों ही अब बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल से छुट्टी हो गई है। जबकि चौथा व्यक्ति पीजीआई में भरती था।
विज्ञापन

डेराबस्सी सब डिवीजन के गांव जवाहरपुर के जो कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं वे अभी भी अपने घर नहीं जा पाएंगे।
प्रशासन की ओर से उन्हें डेराबस्सी के निरंकारी भवन में स्थापित किए गए क्वांरटीन केंद्र में रखा जाएगा। यहां पर 14 दिन की समय अवधि पूरी होने के बाद ही इन्हें इनके गांव में भेजा जाएगा। जबकि नयागांव वाला सीधे अपने घर जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, अब ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की कुल संख्या 34 हो गई है। यह पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब चारों मरीज स्वस्थ हैं। जो कि काफी राहत वाली खबर है। उन्होंने अन्य लोगों से भी सोशल डिस्टेंस और अन्य मानकों को पूरा करने की नसीहत दी है, जिससे इस बीमारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों में 35 साल की सीमा, 53 साल का अवतार सिंह, और 35 साल का मनप्रीत शामिल है। अब तक गांव जवाहरपुर के 20 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं, चौथा मरीज 30 साल का सुनील कुमार नयागांव का रहने वाला है। जिसे पीजीआई से छुट्टी मिल गई है।
इस मौके पर जिला अस्पताल की सीनियर डॉक्टर रेनू ने कहा कि अस्पताल में भरती बाकी सभी मरीजों का सही तरीके से इलाज चल रहा है। सबकी हालत स्थिर बनी हुई है। ठीक हुए मरीजों ने सबका धन्यवाद किया। सिविल सर्जन ने कहा कि ज्ञान सागर अस्पताल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ बढ़िया तरीके से काम कर रहा है। यह लोग अपनी जान की प्रवाह किए बिना बढ़िया काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को कोरोना संबंधी गाइड लाइन की पालना करने संबंधी आदेश दिए हैं।

बता दें कि जिला मोहाली में कोरोना ने पूरी तरह से कहर मचा दिया है। अब तक मोहाली में 93 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि जिले में अब तक 34 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed