फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four arrested with heroin and liquor bottles

Mohali News: हेरोइन और शराब की बोतलों के साथ चार गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 05:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with heroin and liquor bottles
चंडीगढ़। पुलिस ने बीते शुक्रवार रात कार सवार चार युवकों को हिरासत में लेकर देसी शराब की बोतलें और 8.90 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस व एक्साइज एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस बीएसएनएल मोड़ फेज-दो औद्योगिक क्षेत्र के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस ने नाके पर एक कार को रोका, जिसमें चार युवक सवार थे। जब पुलिस ने गाड़ी चेक की तो शराब की कई बोतलें मिलीं। इसके अलावा 8.90 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान विनय उर्फ बिन्नी निवासी सेक्टर-38/सी, धीरज चंदन उर्फ बबलू निवासी सेक्टर-49/सी, मोहित उर्फ मोटा निवासी सेक्टर-38/सी और अरुण उर्फ मिंटू निवासी सेक्टर-38/सी के रूप में हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed