फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fought 22 days for live, the desire to go to Japan remained incomplete

अलविदा मान कौर: 22 दिनों तक लड़ीं मौत से, जापान जाने की हसरत रह गई अधूरी

Sun, 01 Aug 2021 01:48 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/चंडीगढ़ Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 01:48 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने मान कौर के बेहतर इलाज के लिए पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की थी लेकिन परिजनों ने इस राशि का इस्तेमाल मान कौर के इलाज में करने से मना कर दिया था। परिजनों का कहना था कि मान कौर का इलाज आयुर्वेदिक अस्पताल में मुफ्त हो रहा है। ऐसे में उन्हें आर्थिक राशि की आवश्यकता नहीं है। परिजनों ने इस राशि को अस्पताल को सौंप दिया था, ताकि वे इस राशि से किसी गरीब व जरूरतमंदों का इलाज कर सकें। वहीं सुखबीर बादल ने भी उनके उपचार के लिए एक लाख रुपये की मदद की थी।

विज्ञापन
Fought 22 days for live, the desire to go to Japan remained incomplete
मान कौर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गॉल ब्लैडर के कैंसर से जूझ रहीं मान कौर की सेहत दिनोंदिन बिगड़ रही थी। कई डॉक्टरों ने जवाब तक दे दिया था लेकिन यह मान कौर का जज्बा था कि वह 22 दिनों तक मौत से लड़ती रहीं। उन्हें जापान में होने वाली मास्टर्स एथलीट चैंपियनशिप में हिस्सा लेना था।

विज्ञापन


इलाज के दौरान दो दिनों तक बेहोश रहने के बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं तो शुद्धि आयुर्वेदिक अस्पताल के आचार्य मनीष से कहा कि ‘पुत्तर मैनूं जापान जाणा ए, मैनूं जल्द ठीक कर दे’। शनिवार को सांसों के थमने के साथ उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।
विज्ञापन


अगर वह कुछ दिन और जिंदा रहतीं तो जापान में भी तिरंगे का मान बढ़ातीं। आचार्य मनीष ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार शाम को जूस पिया था। उनकी सेहत में सुधार भी नजर आ रहा था लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। यह एक प्राकृतिक मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डेराबस्सी के पास स्थित देवी नगर के शुद्धि अस्पताल में मान कौर को बीते 8 जुलाई को भर्ती कराया गया था। आचार्य मनीष ने बताया कि बेहोशी के हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया था। लीवर और गॉल ब्लेडर कैंसर के आखिरी स्टेज में होने के चलते डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था।

डॉक्टरों ने कह दिया था कि वह एक दो दिन से ज्यादा नहीं जी पाएंगी लेकिन आयुर्वेदिक अस्पताल में दाखिल होने के दूसरे दिन 10 जुलाई को उन्हें होश आ गया और 11 जुलाई से वह खाने पीने लगीं। उन्हें जूस, फल व सलाद पर रखा गया था। अब तो वह लोगों से बातें भी करने लगी थीं। आचार्य मनीष ने बताया कि 105 की उम्र में उन्हें हर व्यक्ति की पहचान थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।


आचार्य मनीष ने बताया कि होश में आने के बाद मान कौर पेट में भयंकर दर्द के चलते चीखने लगी थीं, लेकिन दो दिन बाद आयुर्वेदिक दवाओं से उन्हें आराम मिला। साथ में उन्हें हल्दी, गिलोय, लहसुन, अदरक, अश्वगंधा का पेस्ट बनाकर चटनी के रूप में दिया जाने लगा, जिससे दर्द में काफी आराम मिला। दाखिल होने के पांचवें दिन के बाद वह शाम के वक्त व्हीलचेयर पर टहलने के लिए बाहर निकल गई थीं। उन्हें क्लैपिंग और वाणी गाना काफी पसंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed