{"_id":"671e498258987ccb470de24d","slug":"former-mla-implicated-in-drug-racket-sent-to-jail-mohali-news-c-71-1-mli1005-121221-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ड्रग रैकेट में फंसी पूर्व विधायक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ड्रग रैकेट में फंसी पूर्व विधायक को भेजा जेल
विज्ञापन
गांव अल्लेपुर और खरड़ में पूर्व विधायक सतकार कौर की कोठी में जांच के लिए एएनटीएफ टीम अदालत से लेगी इजाजत
हेरोइन की सप्लाई गुरी और राजवीर देने आते थे, दोनों फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ड्रग रैकेट मामले में गिरफ्तार फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सतकार कौर व उसके भतीजे जसकीरत सिंह को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों दो दिन के पुलिस रिमांड पर थे। पूछताछ में पूर्व विधायक ने खुलासा किया है कि उसे फिरोजपुर के गुरी और राजवीर नाम के शख्स हेरोइन की सप्लाई देने आते थे। गुरी पर पहले भी एनडीपीएस का मामला दर्ज है। दोनों फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
वहीं एएनटीएफ की टीम गांव फिरोजपुर में जिस अल्लेपुर में पूर्व विधायक की कोठी में सर्च करने गई थी वहां ताला लगा है। एएनटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व विधायक की खरड़ और अल्लेपुर में दोनों कोठियों की सर्च के लिए अदालत से इजाजत ली जाएगी।
वहीं जिन पांच गाड़ियों की नंबर प्लेट (जिन पर हरियाणा और दिल्ली नंबर है) उसके घर से मिली, उसका पता करने के लिए आरटीओ से जानकारी मांगी गई थी वह सोमवार को मिलने की उम्मीद है। सतकार कौर का व्हाट्सएप रिकार्ड भी एएनटीएफ टीम को बुधवार तक मिलने की उम्मीद है, जिससे कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बता दें कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने फिरोजपुर रुरल से पूर्व एमएलए सतकार कौर को खरड़ के बूथ वाला चौक के पास से हेरोइन तस्करी करते हुए दबोचा था। पूर्व विधायक सतकौर कौर 2017 से 2022 तक फिरोजपुर ग्रामीण से कांग्रेस की विधायक थीं। सतकार कौर के घर से 28 ग्राम चिट्टा, 1.56 लाख और गहने बरामद हुए थे। कुछ दिनों पहले एक युवक मोहाली के एसटीएफ थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचा था। युवक ने आरोप लगाया था कि एक महिला दबाव बनाकर नशा तस्करी करा रही है। वह खुद भी नशा करता था। युवक ने एसटीएफ को महिला की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी महिला पूर्व एमएलए सतकार कौर को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ ने शिकायतकर्ता से कॉल करवाकर ही पूर्व विधायक से ड्रग्स मंगवाई। जैसे ही पूर्व विधायक भतीजे जसकीरत के साथ ड्रग्स देने पहुंची तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जसकीरत ने भागने की फिराक में एक पुलिसकर्मी के पैर पर कार चढ़ा दी थी।