{"_id":"6adfc28f5e1c89c7b302b1d2","slug":"formation-of-a-new-executive-committee-for-mohali-including-maithils-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4047-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मैथिल संग मोहाली की नई कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मैथिल संग मोहाली की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन
संजीव मिश्रा अध्यक्ष, दिलीप कुमार चौधरी महासचिव और दीपक कुमार झा बने कोषाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मैथिल संग मोहाली की आम सभा में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। संग के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व पार्षद अशोक झा ने बताया कि चुनाव समिति ने सदस्यों की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। इस दौरान संजीव मिश्रा को अध्यक्ष, दिलीप कुमार चौधरी को महासचिव और दीपक कुमार झा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव समिति ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।अशोक झा ने बताया कि मैथिल संग लंबे समय से रक्तदान, निःशुल्क मेडिकल कैंप और नेत्रदान शिविरों के आयोजन के साथ मैथिली समाज की पुरानी परंपराओं और रीति-रिवाजों को सहेजने के लिए कार्य कर रहा है। सभा में राजेश चन्द्र झा, नवीन ठाकुर, रमेश साह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।