फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Forced marriage of minor, case filed against five

नाबालिग की जबरदस्ती शादी करवाई, पांच पर केस दर्ज

Fri, 31 Dec 2021 01:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Forced marriage of minor, case filed against five
लालड़ू। 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने पिता, सौतेली मां पर 34 वर्षीय व्यक्ति से 15,000 रुपये लेकर जबरदस्ती शादी करवाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने ससुराल परिवार पर मारपीट कर घर में कैद रखने व पति पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब वह पांच वर्ष की थी तब उसका पिता उसकी असली मां से अलग रहने लगा था। इसके बाद सौतेली मां उससे मारपीट करती और घर का सारा काम करवाती थी। उसे घर में कैद कर रखती थी। उसकी सौतेली मां ने नाबालिग उम्र में फरवरी 2020 में उसकी शादी 34 वर्षीय कैथल निवासी से 15,000 रुपये लेकर कर दी थी। पीड़िता ने कहा कि ससुराल वालों उससे मारते पीटते और पति उससे जबरदस्ती दुष्कर्म करता है। नवंबर 2021 में वह वहां से भागकर पंचकूला के स्थित एक गांव में रह रही। इसके बाद असल मां के पास पहुंच गई और पूरी कहानी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed