फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   For Police Assistance Women Dial Helpline Numbers 112 And 181

महिलाओं को सिखाएं सुरक्षित रहने के नुक्से महिला मित्र से बात कर खिल उठे चेहरे

Wed, 05 Jan 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
For Police Assistance Women Dial Helpline Numbers 112 And 181
नयागांव। नयागांव के वार्ड नंबर-17 की सफेदा कालोनी में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड की 30 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नयागांव थाने में कार्यरत महिला मित्र ने सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं पुलिस सहायता के लिए किसी भी वक्त हेल्पलाइन नंबर-112 और 181 डायल कर सकती हैं। वह जैसे ही यह नंबर डायल करेंगी पुलिस पांच से दस मिनट में उनके सामने होगी। इसके अलावा महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस थानों में उनकी समस्या को हल करने के लिए ही महिला मित्र की तैनाती की गई है। वह महिला मित्र के समक्ष बेझिझक अपनी समस्या रख सकती हैं। नयागांव पुलिस थाने में कार्यरत महिला मित्र बलविंदर कौर ने कहा कि यदि किसी महिला को कोई समस्या है तो वह सीधे महिला मित्र को फोन कर सकती है। यदि कोई महिला पुलिस थाने में नहीं जा सकती तो पुलिस महिला मित्र को उसके घर भेजेगी। इस अवसर पर वार्ड-17 के पार्षद प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला मित्र की नहीं थी जानकारी
पहले हमें पुलिस थाने में तैनात महिला मित्र की जानकारी नहीं थी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में इस बारे में पता चल है। -निशा देवी, स्थानीय महिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में जाने से लगता था डर
पहले पुलिस थाने में जाने से डर लगता था। अब महिला मित्र की तैनाती से वह डर खत्म हो गया है। कई मामलों में महिलाएं पुलिस थाने नहीं जा पाती थीं। लेकिन अब महिला सुरक्षित महसूस कर रही हैं। -शोभा, स्थानीय महिला।

महिलाओं के अधिकारों की होगी रक्षा
समाज में महिलाएं कई बार शोषण का शिकार हो जाती हैं। लेकिन, पुलिस प्रशासन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जो महिलाओं को जागरूक करने के लिए अपराजिता के बैनर तले मुहैया करवाया गया मंच काफी कारगर साबित हो रहा है। महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। -मीना देवी, पूर्व पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed