फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Foot overbridge should be built in Zirakpur on the lines of Mohali'

‘मोहाली की तर्ज पर जीरकपुर में भी बनने चाहिए फुट ओवरब्रिज’

Mon, 15 Nov 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
'Foot overbridge should be built in Zirakpur on the lines of Mohali'
जीरकपुर। शहर की आबादी साढ़े चार लाख के करीब हो गई है। अगर आबादी बढ़ रही है तो मुमकिन है कि वाहन की गिनती भी उसी तरह जोरों से बढ़ रही है। सड़कों पर यातायात के बढ़ने से पैदल चलने वाले राहगीरों को सड़क क्रॉस करने में भारी समस्या आ रही है। शहर में कुछ ऐसे प्वाइंट हैं जहां से लोगों का भारी मात्रा में सड़क क्रॉस करने के सिलसिला रोजाना ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

अगर हम बात करें मैट्रो मॉल के सामने से सैकड़ों लोग रोजाना सड़क पार करते हैं। क्योंकि मॉल के साथ सटा हुआ वीआईपी रोड बहुत व्यस्त सड़क मानी जाती है। यहां मेन हाइवे पर कोई भी कट नही है। इसके चलते लोग अवैध कटों का इस्तेमाल करते हैं। या फिर दो किलोमीटर ऊपर से घूमकर आना पड़ता है। उसमें भी एक समस्या ओर आ जाती है कि सिंघपुरा चौक पर हमेशा जाम रहता ही है। यही कारण है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अवैध कटों से सड़क क्रॉस करते हैं। इसके साथ ही एक समस्या लोगों के लिए ओर आ जाती है कि अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन यहां से बहुत ज्यादा गिनती में गुजरते हैं। लोगों को कई कई मिनट तक सड़क पार करने के लिए इंतजार करना पड़ता है या फिर जल्दबाजी में गाड़ियों के आगे से निकलना पड़ता है जो बेहद खतरनाक है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसी तरह अगर सिंघपुरा चौक की बात करें तो यहां सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक जाम मिलता ही मिलता है। क्योंकि एक तो हार्दवे का ट्रैफिक और दूसरा नगला रोड और सिंघपुरा रोड पर पड़ती सोसायटीज में रहने वाले लोगों के वाहनों के लिए आने-जाने का रास्ता भी यहीं होने के कारण यहां पर लंबी कतारें लग जाती हैं। इसलिए जाम लगता तो स्वाभाविक ही है। ऐसे में पैदल सड़क पर करने वालों के समस्या बहुत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर के पटियाला रोड पर पड़ते लक्की ढाबा और पंचकूला रोड पर पड़ती बलटाना लाइट प्वाइंट पर फुट ओवरब्रिज की बहुत जरूरत है। लक्की ढाबे के इर्द गिर्द दर्जनों सोसाइटियां और लक्की ढाबे के नजदीक आधा दर्जन से ज्यादा बैंक पड़ते हैं। लक्की ढाबे के नजदीक हर बैंक का एटीएम भी है। यहां पर सैकड़ों वाहन चालक विजिट करते हैं। पटियाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन और शिमला या पंचकूला जाने वाले वाहन भी बहुत होते हैं। इसलिए जाम के बीच गाड़ियों के आगे से निकलना लोगों की मजबूरी बन चुकी है। इसी तरह शिमला हाईवे पर पड़ते बलटाना लाइट प्वाइंट पर से तीन चार रास्ते निकलते हैं जिस कारण लोगों को पैदल चलने में परेशानी तो होती ही है, बल्कि रोड पार करने में भी परेशानी होती है। क्योंकि शिमला कालका जाने वाले वाहन तेजी से निकलते हैं तो लोगों को सड़क पार करने के लिए काफी समय तक इंतजार भी करना पड़ता है।
कहां-कहां होने चाहिए ओवरब्रिज
जीरकपुर शहर की आबादी के हिसाब से हर तरफ सड़कों पर जाम तो लगा ही रहता है। लेकिन शहर में कुछ ऐसे प्वाइंट हैं जहां से हजारों की गिनती में लोगों को अपने काम काज करने सड़क पार करते हैं। हादसों को देखते हुए लोगों ने फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है। जीरकपुर अंबाला हाईवे पर सिंघपुरा चौक, मैट्रो मॉल, पटियाला रोड पर लक्की ढाबा के नजदीक बैंकों के सामने, जीरकपुर से शिमला हाईवे पर मौजूद बलटाना लाइट प्वाइंट यह शहर के वह चौराहे हैं जहां पर अक्सर जाम लगा ही रहता है और पैदल रोड पार करने वाले राहगीरों को समस्याओं को सामना करना पड़ता है।
मैट्रों मॉल के सामने भारी मांग
वीआईपी रोड के लिए जाने वाले लाग मैट्रो मॉल के सामने से सड़क पार करते हैं, यह सबसे खतरनाक कट माना जाता है। यहां पर पहले भी लोग फुट ओवर ब्रिज की डिमांड कर चुके हैं। वीआइपी रोड के लोगों ने एक्सेलेटर फुट ओवरब्रिज लगाने की मांग की है। क्योंकि बजुर्गों और बच्चों को सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो जाता है।
कोट्स
मैं ढकोली में रहती हूं अक्सर आते जाते देखते हैं कि बलटाना लाइट्स पर अक्सर जाम रहता है और पैदल जाने वाले को बहुत समस्या आती है। इस लिए फुट ओवरब्रिज बहुत जरूरी है। - रमणीक शर्मा, निवासी ढकोली।
सड़कों पर बहुत ज्यादा भीड़ होने के चलते महिलाओं, बच्चों और बजुर्गों को सड़क पार करने में समस्या आती है। इसलिए फुट ओवरब्रिज बहुत जरूरी है। - नीरजा राजपूत, निवासी कृष्णा एनक्लेव।
कोट्स
मैं अक्सर सिंघपुरा चौराहे से निकलती हूं। यहां सड़क पार करना बहुत मुश्किल है और ट्रैफिक पुलिस न हो तो कोई सड़क पार नहीं कर सकता। इसका कोई न कोई विकल्प निकालना बहुत जरूरी है। - आंचल सिंह निवासी जीरकपुर।

सुबह से लेकर देर रात तक यहां लोग सड़क पार करते हैं। यहां एक्सेलेटर फुट ओवरब्रिज की सख्त आवश्यकता है। क्योंकि नॉर्मल फुट ओवरब्रिज पर हर कोई नहीं चढ़ सकता और बुजुर्गों को बहुत दिक्कत होती है। - अभिनव कालरा निवासी वीआइपी रोड जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed