फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Flying squad caught 9.5 lakh rupees in Derabassi and 7.5 lakh rupees and 6 kg silver in Zirakpur.

Mohali News: फ्लाइंग स्कवाड ने डेराबस्सी में साढ़े 9 लाख और जीरकपुर में साढ़े 7 लाख व छह किलो चांदी पकड़ी

Sat, 27 Apr 2024 06:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Flying squad caught 9.5 lakh rupees in Derabassi and 7.5 lakh rupees and 6 kg silver in Zirakpur.
डेराबस्सी/जीरकपुर। फ्लाइंग स्कवाड की टीम ने आचार संहिता के तहत चेकिंग में डेराबस्सी और जीरकपुर में नकदी और चांदी पकड़ी है। जिसमें डेराबस्सी में बरवाला रोड पर स्थित गांव बेहड़ा के मोड़ पर यूनिस खान नामक एक व्यक्ति से 9.50 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इस संबंधी हिमांशु गुप्ता सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम डेराबस्सी ने बताया कि फ्लाइंग स्कवाड की टीम ने यूनिस खान से पकड़ी गई नकदी के बारे में पूछताछ की तो वह कोई भी सही जवाब या कागजात नहीं दे पाया। टीम ने जब्त की गई नकदी डेराबस्सी दफ्तर में जमा करवा दी है और उक्त व्यक्ति को इसकी रसीद भी दे दी है। जिससे वह सबूत पेश करके नकदी छुड़वा सकता है। वहीं, उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एफएसटी ने जीरकपुर की मैक-डी चौक के पास एक व्यक्ति से ढाई लाख और पांच लाख कुल साढ़े 7 लाख रुपये और पांच किलो 862 ग्राम चांदी के जेवरात जिनकी कीमत 3.16988 रुपये जब्त किए थे। जो डेराबस्सी दफ्तर में जमा करवा दिए गए हैं। इसके भी सबूत देकर छुड़वाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed