फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five-year-old girl dies of dengue in Mohali district, 75 patients found in 24 hours

मोहाली जिले में डेंगू से पांच साल की बच्ची की मौत, 24 घंटे में 75 मरीज मिले

Wed, 03 Nov 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl dies of dengue in Mohali district, 75 patients found in 24 hours
मोहाली। जिले मेें मंगलवार को एक पांच वर्षीय बच्ची की डेंगू से मौत हो गई। वह फेज-6 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। इसके साथ ही डेंगू से जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 32 पहुंच गया है। वहीं 24 घंटे में डेंगू के 75 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही डेंगू के मरीजों का कुल आंकड़ा 2783 पर पहुंच गया है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह सुबह और शाम शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें और घरों में या आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डेंगू के मामलों में मोहाली पूरे पंजाब में सबसे आगे चल रहा रहा है। एक महीने में 2260 मरीज सामने आए हैं। जबकि पिछले दो दिनों में 152 केस सामने आए हैं। इस बात ने सेहत विभाग की चिंता बढ़ाई हुई है। हालांकि सेहत विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के दावे कर रहा है। एक तरफ जहां फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल में स्पेशल डेंगू वार्ड बनाया गया है। यहां पर 80 बेड की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही निजी अस्पतालों को इलाज के पुख्ता इंतजाम करने का आदेश दिया गया है। वेबसाइट पर लोगों को पूरी जानकारी मुहैया करवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

हाई रिस्क एरिया पर रखी जा रही नजर
डेंगू के हाई रिस्क एरिया पर सेहत विभाग की ओर से पूरी नजर रखी जा रही है। एक तरफ जहां डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं, वहीं सेहत विभाग की आरे से फॉगिंग और स्प्रे किया जा रहा है। साथ ही लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पूरे जिले में डेंगू जागरूकता संबंधी होर्डिंग लगाए गए हैं। साथ ही गांव के धार्मिक स्थानों से डेंगू जागरूकता संबंधी एनाउंसमेंट करवाई जा रही है, जिससे लोग बीमारी की गंभीरता को समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed