{"_id":"683a114993300af6c4092f41","slug":"five-vehicles-collided-while-trying-to-save-a-youth-all-vehicles-were-damaged-mohali-news-c-71-1-mli1010-129620-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: युवक को बचाने के चक्कर में पांच वाहन आपस में भिड़े, सभी वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: युवक को बचाने के चक्कर में पांच वाहन आपस में भिड़े, सभी वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
जीरकपुर। शिमला हाईवे पर बलटाना लाइट पॉइंट पर बन रहे ओवरब्रिज के नजदीक शुक्रवार करीब पौने एक बजे पांच वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में पांचों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चालकों के अनुसार हादसा एक युवक की लापरवाही से सड़क क्रॉस करने के चलते हुआ।
युवक को बचाने के चक्कर में एक वाहन चालक ने ब्रेक लगाया तो उसके पीछे आ रहे वाहन टकराते चले गए। सड़क क्रॉस कर रहा युवक मौके से भाग गया। इसके बाद आपस में टकराईं पांचों गाड़ियों के चालक बहस करते रहे और करीब आधा घंटा झगड़ते रहे। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी चालकों को शांत कराने की कोशिश की तो भी मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद सभी चालकों को ढकोली थाने ले जाया गया। जहां पुलिस ने आपसी राजीनामा करवा दिया।
अर्टिगा कार चला रहे फौजी नरेश ने बताया कि वह हिसार से पंचकूला सेना के काम से जा रहा था। जैसे ही वह बलटाना फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी के आगे एक डिजायर गाड़ी जा रही थी, उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पहले एक युवक ने दोनों गाड़ियों के बीच से तेजी से निकलने की कोशिश की। उसको बचाने के लिए जब ब्रेक लगाई तो पीछे आ रही स्वीफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। उसके पीछे एक टैक्सी नंबर होंडा कार भी टकरा गई। होंडा के पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक एकदम घूमकर सड़क पर तिरछा हो गया। इस दौरान पीछे आ रही एक आल्टो, ट्रक के पीछे वाले हिस्से में घुस गई। फौजी नरेश ने बताया की सब लोग उसकी गलती निकाल रहे थे, जबकि उसने सड़क क्रास कर रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाई थी।
विज्ञापन
हमारे पास शिकायत आई थी। किसी ने जानबूझकर गाड़ी को टक्कर नहीं मारी। इस कारण सभी चालकों ने आपस में सहमति कर राजीनामा कर लिया। मैं लोगों से यह अपील करना चाहता हूं के सड़क क्राॅस करते समय ध्यान से सड़क पार करनी चाहिए। अगर गाड़ियों की रफ्तार तेज होती तो हादसा बड़ा हो सकता था। सभी लोगों को ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखना चाहिए। -सिमरजीत सिंह, एसएचओ ढकोली थाना।