फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five trades got approval, two hundred percent admission

पांच ट्रेडों कोᅠमिली मंजूरी, दो में हुआ सौ फीसदीᅠदाखिला

Mon, 10 Jan 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five trades got approval, two hundred percent admission
मोहाली। इलाके के युवाओं के करियर को ध्यान में रखकर कुछ समय पहले गांव तिरपड़ी में राज्य सरकार ने आईटीआई स्थापित करने के लिए नींव पत्थर रखा था। हालांकि संस्था एक अन्य जगह से चल रही है। जहां पर पहले पांच ट्रेड को मंजूरी दी गई है। उम्मीद है कि इससे इलाके के युवाओं को फायदा होगा। वह पढ़ाई कर खुद आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही अन्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सेशन 2021-22 के ट्रेडों में ड्रॉफ्टसमैन सिविल व सिलाई कढ़ाई शुरू किया गया था। इन ट्रेडों में सौ फीसदी दाखिला हो गया है। संस्था की इमारत का काम पूरा होने तक यह ट्रॉजिंट कैंपस गांव रंगीया में स्थापित किया गया है। सिलाई कढ़ाई ट्रेड में ट्रेनिंग हासिल कर रही लड़कियों को संस्था के प्रिंसिपल व जिला नोडल अफसर शमशेर सिंह पुरखालवी की तरफ से दो दर्जन सिलाई मशीनें वितरित की गईं। प्रिंसिपल ने कहा कि यह यह आईटीआई इलाके के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे जहां उन्होंने रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं, उन्होंने नैतिक और सामाजिक शिक्षा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव तिरपडी के सरपंच कुलवंत सिंह टिवाना, गांव रंगीया के सरपंच जसपाल सिंह, पंच शेर सिंह, पंच मुकेश, खुखाल सिंह, इंस्ट्रक्टर हरपिंदर कौर, प्रीति सैनी, रोहित कौशल व उपासना अत्रि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed