फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   five students selected in NDA

मेहनत से पाया मुकाम..पांच छात्रों का एनडीए में चयन

Tue, 09 Mar 2021 03:40 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 03:40 AM IST
विज्ञापन
five students selected in NDA
मोहाली। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) के छात्रों ने शहर का नाम रोशन कर दिया है। संस्थान के पांच छात्रों का चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के लिए हुआ है। इतना ही नहीं, एक छात्र भारत शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया है। सारे छात्र अगले माह एनडीए में ज्वाइन करेंगे। संस्थान के डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर जनरल जीएस गरेवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संस्थान से पढ़कर निकले 162 छात्र अब तक एनडीए में चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

संस्थान से एनडीए में चयनित हुए पांच छात्रों में भारत शर्मा, साहिल प्रीत सिंह, साहिलदीप सिंह, उत्तम मलिक व शिव कुमार शामिल हैं। संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक, मेरिट में 9वां स्थान हासिल करने वाले कैडेट भारत शर्मा अमृतसर से संबंध रखते हैं। उनके माता पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल स्ट्रीम में 93.4 फीसदी अंक हासिल किए थे। वहीं, गत वर्ष संस्थान के चौदह छात्र एनडीए में शामिल हुए थे। संस्थान से अब तक आठ बैच पास आउट हो चुके हैं। इनमें से 162 छात्र एनडीए में चयनित हो चुके हैं। जबकि 69 छात्र सेना में अब तक अफसर बने चुके हैं।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते
इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हो चुकी हैं। इसी हफ्ते के आखिर तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद मेरिट में आने वाले छात्रों का साक्षात्कार व अन्य टेस्ट आदि होंगे। इसके बाद करीब चालीस छात्रों को चुना जाएगा, जिन्हें दो साल एनडीए में चयनित होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, उन्हें शहर के एक नामी संस्थान से पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देखा गया था संस्थान का सपना
2010 में सेना में पंजाब के ऑफिसर्स की भागीदारी महज 2 प्रतिशत रह गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। साथ ही यह संस्थान मोहाली में बनाने का फैसला लिया था। इसके बाद अब अकेले एएफपीआई की भागीदारी करीब 10 प्रतिशत हो गई है। वहीं, इस संस्थान की कामयाबी को देखकर राजस्थान समेत कई सरकारों ने ऐसे संस्थान स्थापित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed