{"_id":"641b672a0c366d477b073e57","slug":"five-people-of-a-family-named-on-the-charges-of-child-marriage-mohali-news-c-16-1-94690-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बाल विवाह के आरोप में एक परिवार के पांच लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बाल विवाह के आरोप में एक परिवार के पांच लोग नामजद
Thu, 23 Mar 2023 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
बाल विवाह के आरोप में एक परिवार के पांच लोग नामजद
- पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हरियाणा में भिवानी भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती की शिकायत पर उसके माता-पिता और रिश्तेदारों के खिलाफ बाल विवाह के आरोप में केस दर्ज किया है। यह मामला हरियाणा के भिवानी का होने के कारण यहां पर जीरो एफआईआर दर्ज कर भिवानी के संबंधित थाने में भेज दी गई है। इसमें पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ बाल विवाह के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नाबालिग युवती ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी 16 वर्ष में आकाश गोयल, निवासी भिवानी हरियाणा के साथ दिसंबर, 2021 में कर दी थी। आकाश गोयल शराब पीने का आदी था। उसने अक्तूबर, 2022 में मारपीट करके मुझको घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसकी मां उसे ढकोली ले आई थी। पीड़िता ने बताया कि मेरी मां भी मुझे तंग परेशान करने लगी थी। इस कारण वह परेशान होकर खरड़ में रहने लगी थी। इसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता, बुआ-फूफा और पति आकाश गोयल के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जीरो एफआईआर भिवानी संबंधित थाने में भेज दी है।