{"_id":"60414b738ebc3ec899796e75","slug":"five-drug-traffickers-arrested-including-cars-from-different-areas-mohali-news-pkl406039982","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग इलाकों से कार समेत पांच नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग इलाकों से कार समेत पांच नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर पूरी तरह से शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई की जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने कार समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से काफी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस अब इनसे पूछताछ में इनका नेटवर्क पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पहले मामले में खरड़ सदर थाने की पुलिस ने केएफसी के नजदीक से एक युवक को सौ ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा है। आरोपी की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दूसरे मामले में कुराली सदर एरिया में पुलिस ने सिंघपुरा चौक के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरिंदर सिंह के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मामले में माजरी थाने की पुलिस ने विशाल चौहान, हर्षित और प्रिंस नाम के तीन लोगों को चंडीगढ़-कुराली रोड से सेंट्रो कार समेत दबोचा है। इनके कब्जे से 72 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें कि पिछले दो महीने में हेरोइन के साथ कई तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।