फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five bank accounts of female mining officer found

रिश्वत लेने का मामला : महिला खनन अधिकारी के पांच बैंक खाते मिले... अब लॉकर से भी खुलेंगे राज

Fri, 07 May 2021 09:58 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Five bank accounts of female mining officer found
मोहाली। विजिलेंस की ओर से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं खनन अधिकारी सिमरप्रीत कौर ढिल्लों, क्लर्क अमनप्रीत सिंह और खनन गार्ड पाला सिंह को तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेेश किया गया। अदालत में विजिलेंस ने आरोपी सिमरप्रीत कौर ढिल्लों और अन्य दो मुलाजिमों का रिमांड लेने के लिए तर्क दिया कि अब तक की जांच में खनन अधिकारी के पांच बैंक खातों का पता चला है। इनमें से दो खातों में लाखों रुपये आए तो हैं, लेकिन निकाले बहुत कम हैं। इस बारे में उससे गंभीरता से पूछताछ करनी है। इसके साथ ही अदालत ने महिला खनन अधिकारी के बैंक लॉकर को चेक करने की अनुमति भी विजिलेंस को दे दी है। साथ ही तीनों आरोपियों को दोबारा और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि खनन अधिकारी सिमरप्रीत कौर के पांच बैंक खाते हैं। इनमें से दो बैंक खातों को विजिलेंस ने खंगाला है। इनमें एक खाता एसबीआई मोहाली और दूसरा बैंक ऑफ इंडिया चंडीगढ़ में है। सूत्रों की मानें तो जांच में सामने आया है कि करीब तीन साल में दोनों खातों में काफी पैसा आया है, लेकिन इनसे बहुत कम रकम निकाली गई है। इसी तरह विजिलेंस ने अदालत में एक एप्लीकेशन देकर बताया है कि जिस बैंक लॉकर को खनन अधिकारी इस्तेमाल करती है, वह उसके माता-पिता का है। वह उसे खोलने से मना कर रहे हैं। जिससे उनकी जांच प्रभावित हो रही है। अदालत ने विजिलेंस के तथ्यों पर विचार कर उन्हें बैंक लॉकर खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब साफ हो गया है कि विजिलेंस अब सिमरप्रीत कौर के बैंक खातों को खुलवाकर जांच कर सकेगी। इसके बाद कई अन्य राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक डेराबस्सी सब डिवीजन के कुछ स्टोन क्रशर मालिकों ने भी उक्त महिला खनन अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी है। उनका आरोप है कि उन्हें भी इसी खनन अधिकारी की ओर से परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मुलाजिम बोले- हम तो मैडम के आदेश का ही पालन करते थे
विजिलेंस के सूत्रों के मुताबिक इस रिश्वत कांड का पूरा सच सामने लाने के लिए सिमरप्रीत कौर ढिल्लों और उसके दोनों सहायक मुलाजिमों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई है। इस दौरान मुलाजिमों ने कहा कि उन्हें तो जैसे मैडम कहती थीं वह उनके कहे अनुसार की काम कर देते थे। वह तो बस मैडम के आदेश का ही पालन करते थे। उन्होंने कहा कि हमने किसी क्रशर मालिक को कभी किसी भी तरह से परेशान नहीं किया।

रिश्वत की रकम खुद के पास नहीं, करीबियों के पास रखती थीं खनन अधिकारी
विजिलेंस टीम की जांच में सामनेे आया है कि खनन अधिकारी सिमरप्रीत कौर ढिल्लों जो भी रिश्वत की रकम लेती थी उसे वह अपने पास या अपने बैंक खातों में नहीं, बल्कि अपने करीबी रिश्तेदारों के पास रखती थी। विजिलेंस अब इसकी भी पड़ताल करेगी। विजिलेंस खनन अधिकारी के सभी करीबियों की जानकारी जुटा रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही कुछ नए खुलासे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed