{"_id":"6213f792979d93264a01015e","slug":"first-came-the-electoral-fatigue-then-went-to-the-polls-and-discussed-how-was-the-voting-mohali-news-pkl4427010166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले उतारी चुनावी थकान, फिर गुना-भाग कर विचारा कैसा रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले उतारी चुनावी थकान, फिर गुना-भाग कर विचारा कैसा रहा मतदान
विज्ञापन
मोहाली। करीब पौने दो महीने तक लगातार दिन-रात चुनाव प्रचार करने और एक-एक वोट के लिए गुुना-भाग में जुटे रहे प्रत्याशियों ने रविवार को मतदान के अगले दिन सोमवार को अपनी थकान उतारी। कुछ प्रत्याशियों ने अपना बिजनेस देखना शुरू कर दिया तो कुछ ने अपने पारिवारिक सदस्यों और दोस्तों के साथ समय गुजरा। इसके बाद मतदान को लेकर अपने दोस्तों और कार्यकर्ताओं से मीटिंग तक की। इसके अलावा प्रत्याशियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में फोन करके राजनीतिक पंडितों और जानकारों से फीडबैक लिया। इसके अलावा सभी ने मतदाताओं का धन्यवाद किया और अपनी-अपनी जीत का दावा भी ठोका
पूर्व सेहतमंत्री सिद्धू ने पोतियों संग खेलकर उतारी थकान
कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू मंगलवार को पूरी तरह रिलैक्स मूड़ में दिखे। उन्होंने सुबह का पूरा समय अपने परिवार को दिया। वह पहले अपनी पोतियों के साथ खेले और इसके बाद पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों से बातचीत की। इसके बाद उनके कई जानकार और अन्य नजदीकी मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और फिर उन्होंने हर क्षेत्र के पार्षद और नेताओं से मतदान को लेकर फीडबैक लिया। वहीं, उन्होंने वोटरों का धन्यवाद किया, जो कि इतनी बढ़ी संख्या में घरों से वोट देने निकले।
पंजाब के सबसे अमीर प्रत्याशी कुलवंत ने संभाला बिजनेस
पंजाब के सबसे अमीर आप प्रत्याशी एवं रियल एस्टेट कारोबारी कुलवंत सिंह ने मतदान संपन्न होते ही सोमवार को सुबह अपने ऑफिस का काम संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने अपने मुलाजिमों से मीटिंग की और अपने कई रुके हुए काम निपटाए। इसके बाद उनके करीबी नेताओं ने मुलाकात की और मतदान के गुणा भाग पर चर्चा की। इस मौके पर कुलवंत सिंह ने कहा कि आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने उनके लिए चुनाव प्रचार कर लोगों में जोश भर दिया। उन्होंने मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
संजीव वशिष्ट ने भाजपा समर्थकों से की मीटिंग
भाजपा के उम्मीदवार एवं उद्योगपति संजीव वशिष्ट ने मतदान संपन्न होने के बाद काफी समय बाद सोमवार को परिवार और दोस्तों को समय दिया। वह दिन में पहले घर में दोस्तों और पारिवारिक मित्रों से मिले। इसके बाद दोपहर में अपने चुनावी दफ्तर फेज-3बी2 में पहुंचे। यहां पर उन्होंने समर्थकों और चुनावी विशेषज्ञोें से मीटिंग की। इस मौके पर संजीव वशिष्ट ने कहा कि लोगों का उन्हें अच्छा समर्थन मिला है। उन्होंने वोटरों और जिला प्रशासन के अधिकारियों का धन्यवाद किया।
सोहाना ने परिवार को दिया समय
शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परविंदर सिंह सोहाना भले ही पहले सरपंच और नगर निगम चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं। इस चुनाव के बाद उन्होंने पूरा समय अपने परिवार और समर्थकों के साथ बीताया। उन्होंने कहा कि इलाके के वोटरों का उन्हें पूरा सहयोग मिला है। इसके लिए इलाके के लोगों के हमेशा ही कर्जदार रहेंगे। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में अकाली दल की ही सरकार बनेगी।