फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First booked a taxi, then did snatching, called friends and attacked when he protested

Mohali News: पहले टैक्सी बुक की, फिर स्नैचिंग की, विरोध करने पर दोस्तों को बुला किया हमला

Tue, 17 Sep 2024 06:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 17 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
First booked a taxi, then did snatching, called friends and attacked when he protested
गांव सोहाना में शनिवार देर रात घटी घटना, घायल फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

सिर और कान पर लगे 15 टांके
संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। गांव सोहाना में तीन लड़कों ने टैक्सी बुक करवाई और स्नैचिंग कर डाली। जब टैक्सी चालक ने मौके पर अपने भाई को बुलाया तो स्नैचरों ने अन्य लड़के बुलाकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसको फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर आठ और कान पर सात टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
घायल हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई अर्शदीप सिंह दोनों टैक्सी चलाने का काम करते हैं। वह दिन में और भाई रात में टैक्सी चलाता है। शनिवार रात करीब दो बजे जब अर्शदीप टैक्सी चला रहा था, तो तीन लड़को ने टैक्सी बुक की।
विज्ञापन

जब वह गांव सोहाना मार्केट में सवारी लेने के लिए गया तो वे तीनों लड़के उसके साथ यह बोलकर बहस करने लगे कि उसने फोन पर उसे गाली दी थी। जब उसने बार-बार इस बात से इन्कार किया तो उन्होंने उसके गले से चांदी की चेन छीन ली। इसके बाद वे उसका फोन और गाड़ी की चाबी भी मांगने लगे तो उनसे डरकर वह वहां से पैदल ही भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर जाकर उसने भाई हरमनदीप को फोन कर पूरी घटना की सूचना दी। तब हरमनदीप एक दोस्त को लेकर मौके पर पहुंचा। वहीं टैक्सी के पास वह तीनों लड़के खड़े थे। जब उन्होंने उनसे जाकर बात करने की कोशिश की तो पीछे से उन लड़कों के करीब अन्य आठ साथी वहां आ गए। उनके सभी के हाथ में डंडे और रॉड मौजूद थी।

उन्होंने आते ही उन पर हमला बोल दिय। घबराकर अर्शदीप और हरमन का दोस्त वहां से भाग निकले। लेकिन हरमन को लड़कों ने पकड़ लिया और उसके सिर पर कई वार किए। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों को देख हमलावर वहां से भाग निकले। बाद में घायल को भाई ने फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed