फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First arthroscopic ACL reconstruction of knee successful in Civil Hospital

Mohali News: एक की दो बाइक आपस में टकराने और दूसरे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 23 Jul 2024 06:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
First arthroscopic ACL reconstruction of knee successful in Civil Hospital
मोहाली। शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हुए बताए जा रहे हैं। दोनों ही मामलों में वाहन चालक फरार हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस 281, 106 (1), 324 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार वाहन चालकों की तलाश जारी है। पहले मामले की जानकारी देते हुए एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि दारा स्टूडियों से मोटर मार्केट फेज-6 टी-प्वाइंट के पास दो मोटरसाइकिल सवार आपस में टकरा गए। इस हादसे में 29 वर्षीय विजय की मौत हो गई। विजय मदनपुरा में रहता था और जमैटो में काम करता था। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल विजय के पेट के ऊपर से निकल जाने के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि हादसे का जिम्मेवार दूसरा मोटरसाइकिल चालक विजय को सिविल अस्पताल ले गया था और वहां पर उसे भर्ती करवाकर फरार हो गया। यहां पर इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। विजय का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा हादसा फेज-11 में हुआ है। इस हादसे में 24 वर्षीय संदीप पाल निवासी फेज-11 की मौत हो गई है। संदीप बेस्टैक मॉल सेक्टर-66 में बने रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग का काम करता था। संदीप रविवार की रात करीब सवा 11 बजे अपने काम से घर लौट रहा था। जब वह जनता आटा चक्की के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीर उसे इलाज के लिए जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस मामले में फेज-11 थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


छह महीने में जिले में 282 सड़क हादसों में 157 लोगों की गई जान

सड़क हादसों और इनमें हुई लोगों की मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले छह महीने में जिले में 282 सड़क हादसों में 157 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 201 लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा हादसे शाम को 6 बजे से 9 बजे के बीच हुए हैं। जिले में 92 ब्लैक स्पॉट हैंए जिनमें मोहाली शहर में 25 ब्लैक स्पॉट चिन्ह्ति किए गए हैं। हालांकि स्पीड लिमिट को कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन करीब 17 करोड़ की लागत से ओवर स्पीड डिटेक्ट करने वाले कैमरे लगा रहा है। यह कैमरे सितंबर तक लग जाएंगे। फेज-3ए माइक्रो टावर से इसकी शुरूआत हो चुकी है। इन कैमरों के लगने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ऑनलाइन चालान भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में हुए सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा

जनवरी -35 हादसे -17 मौत -22 घायल

फरवरी -48 हादसे -27 मौत-33 घायल

मार्च - 55 हादसे -37 मौत-36 घायल

अप्रैल -40 हादसे-26 मौत -29 घायल

मई -43 हादसे -03 मौत-23 घायल

जून -52 हादसे -24 मौत -39 घायल


किस वाहन से कितने हादसे हुए

कार-जीप -42 फीसदी

बस ट्रक -21 फीसदी

एलसीवी-5 फीसदी
मल्टी एक्सल वाहन -2 फीसदी

तीन पहिया वाहन -1 फीसदी

ट्रैक्टर ट्रॉली -4 फीसदी

दो पहिया वाहन -7 फीसदी

अज्ञात वाहन -9 फीसदी


पिछले 4 साल में कितने कितने हादसे और मौत

वर्ष 2020 में

सडक़ हादसे -409

मौत -231

घायल -285

वर्ष 2021 में

सडक़ हादसे -428

मौत-248

घायल -317

वर्ष 2022

सडक़ हादसे -485

मौत-287

घायल -376

वर्ष 2023 में

सडक़ हादसे -465

मौत- 259

घायल -361
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed