फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firing and escaping snatching Ford Endeavor car from studio owner

फायरिंग कर स्टूडियो मालिक से फोर्ड एंडेवर कार छीनकर फरार

Fri, 13 Nov 2020 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Firing and escaping snatching Ford Endeavor car from studio owner
मोहाली। सेक्टर-82 स्थित मार्केट की पार्किंग में फायरिंग कर एक स्टूडियो के मालिक से फोर्ड एंडेवर कार लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी इतना शातिर था कि घटना से कुछ दूरी पर कार में लगे जीपीएस सिस्टम को भी उखाड़कर फेंक गया, जिससे पुलिस उसका पीछा न कर पाए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो चुकी है, हालांकि इसमें आरोपी की कोई पहचान नहीं हो पाई। वारदात की सूचना पर पीसीआर और सोहाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सोहाना थाना पुलिस ने इस संबंध में ऑर्म्स एक्ट और लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह वारदात बुधवार शाम 7 बजकर 42 मिनट की है। सेक्टर-82 स्थित पिक्सलर स्टूेडियो के मालिक जसदीप सिंह ने बताया कि वह पार्किंग में अपनी एंडेवर कार में बैठे थे। तभी अचानक एक व्यक्ति आया और कार में पैैसेंजर सीट पर बैठ गया। उस व्यक्ति ने उनसे कार की चाबी मांगी। लेकिन उन्होंने चाबी देने से मना किया तो आरोपी ने उनके सिर पर पिस्तौल तान दी। इससे वह डर गए। हालांकि उन्होंने चाबी नहीं दी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने कार के दरवाजे पर गोली चला दी, उन्हें गोली लगने से बच गई और वह डर कर बाहर आ गए। इसके बाद आरोपी कार को लेकर फरार हो गया। इसके बाद जसदीप सिंह ने पार्किंग में जाकर शोर मचाया। इतना ही नहीं यहां से अपने जानकारों को साथ लेकर कार का पीछा भी किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। आरोपी कार का जीपीएस सिस्टम भी उखाड़कर फेंक गया है। सूचना पर सोहाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल पर जांच कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed