फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firecrackers burst fiercely in Mohali on Diwali, it is difficult to breathe in polluted air

दिवाली पर जमकर चले पटाखे, प्रदूषित हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल

Wed, 26 Oct 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers burst fiercely in Mohali on Diwali, it is difficult to breathe in polluted air
मोहाली। भले ही जिला प्रशासन ने दिवाली पर पटाखे जलाने का समय रात आठ से दस बजे तक किया था, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर आतिशबाजी की। देर रात तक लोग पटाखे चलाते रहे। इसका असर यह हुआ कि शहर की हवा पूरी तरह से प्रदूषित हो गई है। रात में तो एक बार एयर क्वालिटी इंडेक्टस 400 तक पार गया था। हवा पूरी तरह से जहरीली हो गई, जिससे लोगों को सांस आदि लेने में दिक्कत आई। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। जब तक गंभीर मरीजों को खुले में सैर करने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

भले ही मोहाली में पंजाब सरकार की ओर से एयर क्वालिटी इंडेक्स को मापने के लिए कोई यंत्र अभी तक स्थापित नहीं किया गया है। लेकिन चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-53 में लगाए गए यंत्र और मौसम की जानकारी मुहैया करवाने वाली निजी कंपनियों की सूचना की मानें तो रात को पटाखे आदि चलने से हवा पूरी तरह प्रदूषित और जहरीली हो चुकी थी। मोहाली सीमा पर चंडीगढ़ के यंत्र में देर रात एक्यूआई 310 तक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर निजी एजेंसी वैसे तो 23 अक्तूबर से वायु प्रदूषित होना शुरू हो गई थी। इस दौरान दिन के शुरू में एक्यूआई 183 था, लेकिन रात तक कम होकर 150 तक पहुंच गया था। इसी तरह 24 तारीख दिवाली वाली शाम साढ़े आठ बजे तक ही एक्यूआई 288 पहुंच गया था। वायु पूरी तरह से जहरीली हो गई थी। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। जबकि रात डेढ़ बजे एक्यूूआई 400 को पर गया था। इसके बाद यह कम होना शुरू हो गया था। इसके बाद यह कम होना शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मंगलवार दोपहर एक्यूआई का स्तर 148 पर पहुंच गया था। शाम को एक बार फिर बढ़ने लग पड़ा है। हालांकि पुलिस की तरफ से कई जगह जाकर लोगों को पटाखे जलाने से रोका गया। जबकि सभी तक जगह तक पुलिस का पहुंचना भी आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed