फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire on a car parked in an empty plot

खाली प्लॉट में खड़ी कार को लगी आग

Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fire on a car parked in an empty plot
डेराबस्सी में आग लगने से गाड़ी से उठतीं लपटें। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। साधु नगर में खाली एक प्लॉट में पड़े कबाड़ को लगी आग के कारण एक स्विफ्ट कार भी जल गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाना पड़ा, लेकिन उनके आने से पहले ही कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगदीश लाल मग्गू ने अपनी कार घर के सामने खाली पड़े प्लॉट में खड़ी की हुई थी। दोपहर बाद किसी ने प्लॉट में पड़े कबाड़ को आग लगा दी। देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां खड़ी कार को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने कार मालिक को जानकारी दी। इसके बाद आग लगने संबंधी अग्निशमन विभाग को बताया गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग की गाड़ी काफी देर बाद पहुंची। रिहायशी क्षेत्र में आग लगी देख लोगों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि कई लोग इस खाली प्लॉट में अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। गनीमत रही कि जब कबाड़ को आग लगी तो उस दौरान कोई दूसरी गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी निवासियों का कहना है कि जगह-जगह खाली प्लाटों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इनकी साफ सफाई की ओर से नगर परिषद कोई ध्यान नहीं देती है। किसी शरारती तत्व ने कबाड़ में आग लगाई है।

मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद यह तुरंत आग बुझाने के लिए निकल गए थे, लेकिन तहसील रोड पर जाम होने के कारण उन्हें देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed