फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire in moving car, broke glass, saved woman's life

चलती कार में आग, शीशा तोड़ बचाई महिला की जान

Mon, 13 Jun 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in moving car, broke glass, saved woman's life
जीरकपुर। शुक्रवार शाम के समय बलटाना में फर्नीचर मार्केट के नजदीक चलती नैनो कार में आग लग गई। कार को बलटाना में रहने वाली महिला चला रही थी। आग लगने के बाद महिला ने कार तो रोक ली लेकिन आग लगने के बाद उसके लॉक अपने आप ऑटोमेटिक बंद हो गए। इस कारण महिला घबरा गई। वहां मौजूद दुकानदारों ने कार के शीशे तोड़कर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

फर्नीचर की दुकानों में आग बुझाने के लिए सिलिंडर पड़े होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। सिलिंडर की मदद से दुकानदारों ने गाड़ी में लगी आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने कार को आग से बचाने के लिए फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। डेराबस्सी से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार को तो आग से बचा लिया लेकिन महिला को बाहर निकालने के दौरान कार पलट गई।कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग घटना को देखने के लिए सड़क पर वाहन रोक कर खड़े हो गए। इस कारण आवाजाही भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed