फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire broke out due to short circuit in JCBL Plant-2 of Laldu, goods burnt

Mohali News: लालड़ू के जेसीबीएल प्लांट-2 में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला

Wed, 19 Jun 2024 06:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in JCBL Plant-2 of Laldu, goods burnt
लालड़ू। जेसीबीएल कंपनी की ब्रांच-2 सितारपुर के पैंट शाॅप में सोमवार की रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि अंदर रखा सामान तेजी से जलने लगा। इसकी सूचना पर पहुंची दमकल विभाग गाड़ियों को आग पर काबू करने में करीब आधे घंटे का समय लगा। गनीमत रही कि इस आगजनी से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि कंपनी का आर्थिक नुकसान हो गया। आग बुझा रहे दमकल कर्मचारियों ने आग लगने का कारण शाॅट सर्किट बताया है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग डेराबस्सी के कर्मी वरिन्दर सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे लालड़ू स्थित सितारपुर जेसीबीएल कंपनी के प्लांट नंबर-2 से आग लगने की सूचना मिली। वे अपने दमकल कर्मचारियों में मनिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह के साथ आग बुझाने के लिए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि प्लांट नंबर दो के पैंट शाॅप में आग की लपटें उठ रही थी। उन्होंने बताया कि आगजनी के समय वहां पर पैंट होने के लिए कोई बस नहीं थी केवल सामान ही रखा था। उन्होंने बताया कि आग पर आधे घंटे पर काबू पा लिया था। आग लगने से हुए नुकसान का कंपनी अधिकारी आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed