फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire broke out at two places on Diwali, 104 people were burnt by firecrackers

दिवाली पर दो जगह लगी आग, 114 लोग पटाखों से झुलसे

Wed, 26 Oct 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at two places on Diwali, 104 people were burnt by firecrackers
मोहाली। दिवाली वाले दिन इलाके की नामी सोसायटी होमलैंड हाईट्स समेत दो जगह आग लगने से काफी सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। पूरे जिले में 104 लोग पटाखों आदि की वजह से झुलसने या घायल होने की वजह से अस्पताल पहुंचे। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सभी को ड्रेसिंग के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, इस दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड समेत सभी विभागों की टीमें सक्रिय रहीं। जिला प्रशासन ने लोगों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

फायर विभाग के मुताबिक दिवाली वाले दिन करीब दस कॉल्स आग लगने संबंधी आई थी। इसमें से दो जगह प्रमुखता से आग लगी। फायर ब्रिगेड मोहाली के फायर अधिकारी जसविंदर सिंह पंगू ने बताया कि गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के सामने स्थित इलाके की नामी रिहायशी सोसायटी होमलैंड हाईट्स की आठवीं मंजिल पर आग लगी। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। घर में रह रहे लोगों ने बताया कि उनका घर बंद था। आग लगने से कुछ समय पहले ही वह घर पहुंचे थे। इस दौरान कपड़ों की अलमारियां जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया। वह खुद घटनास्थल पर मौजूद रहे। दूसरी घटना फेज-1 की है, यहां पर डिस्पोजल का सामान बेचने वाली दुकान में आग लगी थी। यहां पर आग भयंकर रूप से लगी थी और इस पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की टीम का बड़ी मशक्कत करनी पड़ी, हालांकि पूरा सामान जल गया था।
विज्ञापन

पटाखों से 19 लोगों की आंखें हुई जख्मी
सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि पूरे जिले में पटाखों से जलने संबंधी कुल 104 केस सरकारी अस्पतालों में पहुंचे। इनमें जलने के 85 और आंखें जख्मी होने के 19 केस शामिल थे। ऐसे मरीजों में 40 पुरुष, 10 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल थे। इसमें जिला सिविल अस्पताल मोहाली में 26 केस पहुंचे। जबकि अन्य खरड़ और डेराबस्सी सब डिवीजन के अधीन आने वाले अस्पतालों में पहुंचे। सेहत विभाग की ओर से दिवाली वाले दिन और रात स्पेशल टीमें तैनात की गई थी। इस मौके पर सभी मरीजों का इलाज किया गया और सभी मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे गई, कोई भी मरीज गंभीर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed