{"_id":"68001902e16d4d41a20bb0fb","slug":"fir-registered-against-chandigarh-policeman-in-nayagaon-mohali-news-c-71-1-mli1005-127938-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चंडीगढ़ के पुलिसकर्मी पर नयागांव में पर्चा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चंडीगढ़ के पुलिसकर्मी पर नयागांव में पर्चा दर्ज
विज्ञापन
नयागांव। दशमेश नगर के एक घर में घुसकर वर्दी का रौब दिखाने वाले चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल पर नयागांव थाने में पर्चा दर्ज कर लिया गया है। इस कांस्टेबल पर आरोप है कि वह अपनी वर्दी का रौब दिखाकर एक नाबालिग और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की कर रहा है।
इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में मोनिका शर्मा की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल इंद्रजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता ने बड़ा आरोप लगाया है कि मोहाली पुलिस ने दबाव में उचित धाराएं नहीं लगाई। उसने मांग की कि वीडियो फुटेज और सबूत के आधार पर आरोपी पर बनती धाराएं लगाई जाएं। संवाद
शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल आरोपी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2) और 329 (4) के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।-गुरमेहर सिंह एसएचओ थाना नयागांव