फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fine on shopkeepers who extort money in market

Mohali News: मंडी में जबरन वसूली करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना

Thu, 23 May 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Fine on shopkeepers who extort money in market
मोहाली। उपभोक्ता संरक्षण फेडरेशन के सदस्यों और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने फेज-5 स्थित किसान मंडी में जाकर निरीक्षण किया। फेडरेशन के प्रवक्ता ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष पीएस विरदी ने मंडी बोर्ड के सुपरवाइजर जसप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह के साथ फेज-5 स्थित अपनी मंडी हर दुकान में जाकर चेकिंग की। इस अवसर पर देखा गया कि लगभग हर विक्रेता ग्राहकों से जबरन वसूली कर रहा था और दुकानदार आवश्यक वस्तुओं जैसे अदरक, नींबू, लहसुन, शिमला मिर्च, ककड़ी आदि के लिए निर्धारित दरों से अधिक शुल्क ले रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम की मौजूदगी में ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया और सख्त चेतावनी दी गयी कि अगली बार इन विक्रेताओं को बाजार में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। विरदी ने बताया कि उनको लगातार मंडियों में रेट से ज्यादा वसूली की शिकायतें मिल रही थी जिसे लेकर फेडरेशन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed