फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Female doctor assaulted at Kharar Civil Hospital; grabbed by the throat and knocked down, stethoscope broken

Mohali News: खरड़ सिविल अस्पताल में लेडी डॉक्टर से मारपीट, गला पकड़कर गिराया<bha>;</bha> स्टेथोस्कोप तोड़ा

Mon, 26 Oct 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Female doctor assaulted at Kharar Civil Hospital; grabbed by the throat and knocked down, stethoscope broken
मोहाली/खरड़। खरड़ के सिविल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक युवक ने महिला डॉक्टर और स्टाफ के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरशरनप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि युवक ने उनका गला पकड़कर नीचे गिरा दिया, शर्ट के बटन तोड़ दिए और उन्हें शर्ट से पकड़कर घुमाया। इस दौरान उनका स्टेथोस्कोप भी टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे एंबुलेंस चालक सतनाम सिंह के साथ भी मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी रजतपाल सिंह पुत्र अरविंदपाल निवासी मकान नंबर 102, हीरा सिंह नगर, राम बाग के नजदीक, खरड़ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बॉक्स: इमरजेंसी से माइनर ओटी तक बिगड़े हालात
डॉ. हरशरनप्रीत कौर (29), निवासी मकान नंबर 4339, ब्लॉक-ई, गमाडा, एयरोसिटी, मोहाली ने पुलिस को बताया कि उनकी ड्यूटी 24 अक्टूबर को रात आठ बजे शुरू हुई थी। करीब 8:30 बजे एक लड़की मरीज रजतपाल को दिखाने आई। जांच के बाद युवक की हालत ठीक थी, लेकिन कुछ देर बाद वह हाथ-पैर मारने लगा। स्टाफ उसे माइनर ओटी में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बॉक्स: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा
सूचना मिलने पर थाना सिटी खरड़ के एएसआई राज कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। कांस्टेबल जसविंदर कौर की मौजूदगी में डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए। स्टाफ नर्स अनीशा और एंबुलेंस चालक सतनाम सिंह ने भी बयान की पुष्टि की। डॉक्टर ने युवक के नशे में होने की आशंका जताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2), 132, 221 और 76 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed