फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fear of snatching the roof by government decree: Show proprietary documents, otherwise leave the land

सरकारी फरमान से छत छिनने का डर: मालिकाना दस्तावेज दिखाएं, नहीं तो जमीन छोड़ें

Mon, 23 Aug 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fear of snatching the roof by government decree: Show proprietary documents, otherwise leave the land
मोहाली। सिख कौम के महान के महान शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में बनी देश की सबसे ऊंची फतेह मीनार की वजह से दुनिया के नक्शे पर आए ऐतिहासिक गांव चप्पड़चिड़ी खुर्द के निवासियों को उजड़ने का डर सता रहा है। आजादी के पहले से गांव में बसे लोगों से अब प्रशासन नोटिस जारी कर मालिकाना हक के कागजात मांग रहा है। साफ निर्देश हैं कि या तो दस्तावेज दिखाने होेंगे, नहीं तो जमीन छोड़नी होगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी इन नोटिसों को लेकर लोगों में रोष है। उनका कहना है कि हमारी कितनी ही पीढ़ियां यहां दम तोड़ चुकी हैं, अब इतने सालों बाद सुबूत मांगा जा रहा है कि हम यहां के बाशिंदे हैं या नहीं। हम कौन से दस्तावेज दिखाएं। आधार कार्ड, राशन कार्ड सब तो इसी पते पर बने हैं। नंबरदार बलजीत सिंह, जगजीत सिंह ने बताया कि कई पीढ़ियों से उनके परिवार गांव में रह रहे हैं। खेती, दुकान, मजदूरी आदि करके परिवार पाल रहे हैं। अब इतने सालों बाद अचानक उनसे मालिकाना हक के कागजात मांगे जा रहे हैं। यही नहीं, धमकियां दी जा रही हैं कि जब से हम यहां रह रहे हैं, तब से किराया भी चुकाना होगा। सरकार का तर्क है कि जिस जमीन पर वह बसे हैं, वह ग्रीन बेल्ट है जबकि उनके पास कानूनगो व पटवारी के दस्तावेज हैं, जिनमें साफ लिखा है कि जमीन रिहायशी क्षेत्र में दर्ज है। पता नहीं क्यों सरकार उन्हें उजाड़ने पर आमादा है।
विज्ञापन

नियमों के तहत जारी किए हैं नोटिस
इस बारे में डीडीपीओ सुखचैन सिंह ने बताया कि गांव वालों को पंजाब प्रिमिसिज एंड लैंड 1971 की धारा 4 व 5 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जे वाली जमीन को छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अदालत में यह केस साल 2015 से चल रहा है। अब लोगों से जमीन के मालिक होने संबंधी सबूत मांगे गए हैं। सरकार ने लोगों को बसाने के लिए जमीन दी थी। जिन गांववालों के पास जमीन के मालिकाना दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें जमीन छोड़नी होगी। 23 अगस्त को मामले में डीडीपीओ की अदालत में सुनवाई है। गांववालों को वहां उपस्थित होकर अपने दस्तावेज दिखाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पड़चिड़ी में है देश की सबसे ऊंची फतेह बुर्ज मीनार
2011 में लोगों को समर्पित की गई मीनार जानकारी के मुताबिक, गांव चप्पड़चिड़ी में देश की सबसे ऊंची 328 फुट की फतेह बुर्ज मीनार बनाई गई है। इस जगह पर बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा सरहिंद फतेह की गई थी। इस बुर्ज का साल 2011 में लोकार्पण किया गया था। इस यादगार में बाबा बंदा बहादुर के अलावा कई बुतों के साथ साथ म्यूजियम बनाए गए हैं। जहां पर रोजाना मोहाली ही नहीं बल्कि देश-विदेश से सैलानी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed