फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Father dies after vehicle hits Activa from behind.

Mohali News: एक्टिवा को पीछे से गाड़ी ने मारी टक्कर, पिता की मौत

Thu, 15 Oct 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Father dies after vehicle hits Activa from behind.
खरड़। खरड़-चुन्नी सड़क पर गांव झंजेड़ी के पास एक्टिवा और गाड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे गोल्डी के बयानों पर गाड़ी चालक दपिंदर जौहड़ निवासी सिरसा, हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मजाट चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, गोल्डी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता सुरिंदर कुमार को एक्टिवा पर झंजेड़ी स्थित उनके काम पर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक गाड़ी ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से घायल सुरिंदर कुमार को सोहाना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का खरड़ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed