फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Father and son injured in road accident; hospitalized in critical condition

Mohali News: सड़क हादसे में पिता पुत्र घायल, अस्पताल भर्ती हालात गंभीर

Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Father and son injured in road accident; hospitalized in critical condition
कार ने अचानक ब्रेक लगाई तो पीछे चल रही एक्टिवा उससे टकरा गई, गंभीर हालत में चंडीगढ़ किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। मंगलवार दोपहर सिंघपुरा फ्लाईओवर पर हुए एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर 32 में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी की जा रही है। हादसे में पिता की दोनों टांगें घुटनों के नीचे और बेटे की एक बाजू बुरी तरह कुचल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही एक्टिवा उससे टकरा गई। टक्कर के बाद पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया। घायलों की पहचान भांखरपुर गांव निवासी बबलू पुत्र मलखान सिंह और हिमांशु पुत्र बबलू के रूप में हुई है। सड़क सुरक्षा फोर्स ने ट्रक चालक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी एएसआई लाभ सिंह ने बताया कि अभी तक अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने और पीड़ितों की स्थिति में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed