फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   father and daguhter save in car-truck collapsed

ट्रक व कार की टक्कर में पिता-पुत्री बाल-बाल बचे

Mon, 20 Jan 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
father and daguhter save in car-truck collapsed
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित फ्लाईओवर पर बीती रात एक ट्रक व कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार पिता-पुत्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ हटाकर यातायात चालू करवाया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि कार चालक करनबीर सिंह निवासी मनीमाजरा ने बताया कि वह कार में अपनी लड़की के साथ विवाह समागम में जा रहा था। इस दौरान जब वह डेराबस्सी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। ट्रक कार को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। दूसरी ओर ट्रक चालक ने बताया कि कार डिवाइडर के साथ टकरा कर उसके ट्रक के आगे आ गई जिस कारण यह हादसा घटा है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed