फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fast tag money deducted thrice from the account of the driver

गाड़ी चालक के खाते से तीन बार कट गए फास्ट टैग के पैसे

Tue, 01 Feb 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fast tag money deducted thrice from the account of the driver
कुराली। गांव सोलखीया टोल प्लाजा पर फास्ट टैग यूज करके निकलने वाले वाहन चालकों के खाते में से एक से अधिक बार पैसे काटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। गाड़ी चालक ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सतनाम सिंह ने बताया कि वह गत दिन गाड़ी से जालंधर गए थे। वह गांव सोखलीया टोल प्लाजा से होकर गुजरे। उनकी गाड़ी पर फास्ट टैग लगा हुआ है। इसमें से अपने आप पैसे कट जाते हैं। सतनाम सिंह ने बताया कि जब वह शाम के समय घर आए तो उन्होंने मोबाइल चेक किया। इसमें फास्ट टैग के माध्यम से तीन बार पैसे काटे हुए थे। फोन पर 6:12 बजे 50 रुपये, 6:51 बजे 55 रुपये और 7:00 बजे 50 रुपये काट लिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 6 बजे के लगभग उन्होंने काठगढ वाला टोल प्लाजा पार किया था और 7 बजे के लगभग वे सोलखीया टोल प्लाजा से गुजरे थे। इस कारण उनको शंका है कि सोलखीया टोल प्लाजा पर ही उनके पैसे दो बार काटे गए हैं। सोलखीया टोल प्लाजा पर लगे साइन बोर्ड के अनुसार एक तरफ का टोल टैक्स 50 रुपये है। आने-जानेे के लिए इकट्ठा टोल टैक्स कटवाने की दर 75 रुपये है। जोकि फास्ट टैग वाली गाड़ियों का टैक्स प्रति चक्कर 50 रुपये काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स कंपनी ने उनके खाते में से दो बार पैसे काट कर उनके साथ ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed