फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers who managed without burning stubble honored

Mohali News: पराली जलाए बिना प्रबंधन करने वाले किसान सम्मानित

Sat, 21 Sep 2024 08:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers who managed without burning stubble honored
मोहाली। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को पराली को बिना जलाए संभालने के लिए पर्यावरण संरक्षण के दूत के रूप में सम्मानित किया। इन किसानों को यह सम्मान विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने दिया।
विज्ञापन


डेराबस्सी सब डिवीजन की नाहर औद्योगिक इकाई लाहली में जिला प्रशासन की ओर से पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से आयोजित एक कार्यक्रम में डेराबस्सी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि हमें ऐसे रोल मॉडल के साथ अनुभव साझा कर अन्य किसानों को शिक्षित और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें महंगे उपायों के बजाय सरल कृषि पद्धतियों को अपनाना चाहिए, ताकि कर्ज और अन्य दुखों से मुक्त जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा देकर गिरते जल स्तर को बचाने के लिए किए सराहनीय प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें फसलों के अवशेष नहीं जलाने चाहिए, जो मिट्टी और हमारी वनस्पतियों और जीवों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि इन दूरदर्शी लोगों (खेतों में आग लगाने से परहेज करने वाले किसान) के प्रयासों को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने नाहर इंडस्ट्रीज प्रबंधन से स्थानीय युवाओं को मिल में रोजगार देकर मदद करने की भी अपील की। विधायक रंधावा के अनुरोध को स्वीकार करते हुए, नाहर समूह के कार्यकारी निदेशक अभिनव ओसवाल ने नेक काम की शुरुआत के रूप में युवा को मिल में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी आशिका जैन ने सम्मानित होने वाले किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य पराली को जलाए बिना उसे बचाने का ठोस संदेश देना है। पीपीसीबी अधिकारियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को धान की पराली जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त आदेशों से किसानों को अवगत कराने के लिए भी कहा है।

इस मौके पर हरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह बदरपुर, तरजिंदर सिंह सैदपुर और कुलविंदर सिंह सोहाना जैसे किसानों ने पराली को आग न लगाने के अपने अनुभव साझा किए. सम्मानित होने वाले किसानों में हरजीत सिंह धीरेमाजरा, गुरलाला सिंह धर्मगढ़, जय सिंह जंडाली, प्रदीप सिंह, केवल कृष्ण, नवजोत सिंह धीरेमाजरा और कमलप्रीत सिंह शामिल थे।

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों में एडीसी (जे) विराज एस तिड़के, एसडीएम डेराबस्सी डॉ. हिमांशु गुप्ता, एएसपी डेराबस्सी जयंत पुरी, पर्यावरण इंजीनियर रणतेज शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी गुरमेल सिंह और तहसीलदार बीरकरन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed