फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers' sequential hunger strike at Barodi toll plaza ends

Mohali News: किसानों की बड़ौदी टोल प्लाजा पर क्रमवार भूख हड़ताल खत्म

Mon, 20 Jan 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers' sequential hunger strike at Barodi toll plaza ends
कुराली। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में शहर की सिसवां रोड बडौदी टोल प्लाजा पर की जा रही क्रमवार भूख हडताल और धरना खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों के साथ केंद्र सरकार की ओर से बातचीत के लिए आमंत्रित करने के बाद बड़ाैदी टोल प्लाजा पर लगाए गए मोर्चे को हटाने के बाद जानकारी देते हुए हरनेक सिंह मावी ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में क्षेत्र के बड़ाैदी टोल प्लाजा पर क्रमवार भूख हड़ताल शुरू की गई थी। इसमें किसान रोजाना क्रमवार भूख हड़ताल पर बैठते थे।

अब केंद्र सरकार की ओर से किसानों के साथ बातचीत करने का समय दिए जाने के बाद बड़ाैदी टोल प्लाजा पर भी क्रमवार भूख हडताल खत्म कर दी गई और यहां पर लगाया गया मोर्चा उठा लिया गया है। हरनेक सिंह मावी ने बताया कि इस मोर्चे को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में भाग सिंह फंटवा, रणवीर सिंह कादीमाजरा, बलविंदर सिंह, लखवीर सिंह जेंटी, मेवा सिंह खिजराबाद आदि ने विशेष भूमिका निभाई। आज जब मोर्चा उठाया गया तो चतामली के सभी निवासी सरजा सिंह, पाल सिंह, सुरजीत सिंह, मोहन सिंह, हरबंस सिंह आदि भूख हड़ताल पर थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed