{"_id":"613a6f718ebc3e847778f464","slug":"farmers-reached-with-tractors-dc-office-of-ghera-mohali-mohali-news-pkl4262510158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टरों संग पहुंचे किसान, घेरा मोहाली का डीसी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टरों संग पहुंचे किसान, घेरा मोहाली का डीसी दफ्तर
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। किसान रोड संघर्ष कमेटी की ओर से वीरवार को डीसी दफ्तर के बाहर ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कमेटी की ओर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से बनाए जाने वाले हाईवे को लेकर ग्रामीणों की आने वाली जमीन को एक्वायर करने के बाद मार्केट रेट से कम अदा की जाने वाली कम कीमत को लेकर था। दूसरी ओर, किसान रोड संघर्ष कमेटी के सदस्यों की डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने साथ पौना घंटा बैठक हुई, जिसमें कमेटी के सदस्यों को डीसी मोहाली गिरीश दियालन की ओर से दिए आश्वासन के बाद प्रदर्शन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया।
वीरवार को किसान रोड संघर्ष कमेटी के जिला को-ओर्डिनेटर गुरदयाल सिंह बुट्टर के नेतृत्व वीरवार को डीसी दफ्तर के गेट नंबर-1 पर करीब 3 हजार किसान व 400 के करीब ट्रैक्टरों आ पहुंचे, जिन्होंने गेट के बाहर अपना डेरा लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, जैसे-जैसे अधिकारी एकाएक दफ्तर पहुंचते गए तो किसानों का हुजूम देखकर हर कोई दंग रह गया और एकाएक डीसी दफ्तर के अंदर और बाहरी ओर सड़क पर ट्रैक्टर और किसान शांतमयी प्रदर्शन करते नजर आए। हालांकि किसान रोड संघर्ष कमेटी द्वारा धरना सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया था, परंतु डीसी गिरीश दियालन ने दफ्तर पहुंचते ही अपना मैसेज धरना स्थल पर बैठे सदस्यों के पास अधिकारी को भेजकर बैठक करने के लिए प्रस्ताव भेजा।
दोपहर करीब 1 बजे डीसी के साथ बैठक
जिला को-ओर्डिनेटर गुरदयाल सिंह बुट्टर ने कहा कि वीरवार सुबह धरना प्रदर्शन देख डीसी गिरीश दियालन की तरफ से बैठक को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार किया, लेकिन कमेटी के प्रदेश प्रधान सुखदेव सिंह ढिल्लों उपस्थित न होने के कारण ये बैठक दोपहर 1 बजे आयोजित हुई। इसमें प्रदेश प्रधान सुखदेव सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में 5 सदस्यों के शिष्टमंडल ने डीसी गिरीश दियालन से मुलाकात की और एक-एक करके कमेटी द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा एक्वायर की जाने जमीन को लेकर दी जाने वाली राशि व अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
सेक्शन-26 के अवार्ड होगी रद्द और सेक्शन-28 किया जाएगा लागू
कमेटी के को-ओर्डिनेटर गुरदयाल सिंह बुट्टर ने बताया कि डीसी मोहाली गिरीश दियालन के साथ उनकी करीब 40 मिनट बैठक हुई हैं। डीसी मोहाली द्वारा उनकी मांगों को सुना और किसानों द्वारा एक्वायर की जाने वाली जमीन को लेकर सेक्शन-26 तहत किए अवॉर्ड को रद्द करके उसकी जगह सेक्शन-28 तहत अवॉर्ड बनाकर लागू करने की मांग रखी। दूसरी ओर, डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि सेक्शन-26 तहत बनाए अवार्ड में कुछ तकनीकी खामियां थी, जिसको रद्द करके उसकी जगह नए सिरे से कमेटी का गठन किया जाएगा और नई कमेटी की सहमति के बाद सेक्शन-28 के तहत अवॉर्ड बनाकर लागू करवाया जाएगा।
प्रदर्शन से आवाजाही हुई प्रभावित
किसान रोड संघर्ष कमेटी का प्रदर्शन एक रैली का रूप ले गया। इसमें संयुक्त किसान मोर्चे के नेता भी उपस्थित हुए और प्रशासन की धक्केशाही को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। स्टेज पर मौजूद किसान नेताओं ने एक के बाद एक संबोधन किया और कहा कि एक तरफ तो किसानों की उपजाऊ जमीन को लेकर उसकी एवज में मार्केट रेट से कम कीमत अदा की जा रही है। जो सरासर धक्का है। किसान रोड संघर्ष कमेटी द्वारा लगाए धरना प्रदर्शन ने मुख्य सड़क पर आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया और ट्रैफिक पुलिस ने रास्तों को बंद करके डायवर्ट किया गया। सुबह अपनी नौकरी पर जाने वाले लोगों को रास्ते बंद होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा, परंतु दोपहर बाद खत्म हुए धरने के बाद ट्रैफिक बहाल हो पाया।
सियासी नेताओं को नहीं सांझा करने दी स्टेज
इस मौके पर प्रदेश प्रधान सुखदेव सिंह ढिल्लों, को-ओर्डीनेटर हरमनप्रीत सिंह डिक्की जैजी, मोहाली जिला को-ओर्डीनेटर गुरदयाल सिंह बुट्टर, जिला प्रधान गुरदीप सिंह झिंगड़ा, डेराबस्सी प्रधान बलजिंदर सिंह शेखपुर, रतन सिंह अमलाला, रणवीर सिंह गोबिंदगढ़ व किसान नेता नछत्तर सिंह ने धरने को संबोधित किया। जबकि इनके अलावा किसान नेता सोनिया मान, डॉ. करमजीत सिंह चिल्ला, धर्मपाल सिंह सील, गुरदर्शन सिंह खासपुर, अवतार सिंह मनौली सूरत भी शामिल हुए। जबकि आम आदमी पार्टी नेता अनमोल गगन मान, गुरतेज पन्नू, डॉ. आहलूवालिया सहित अन्य सियासी पार्टी के नेता उपस्थित थे, जिनको किसान रोड संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने स्टेज सांझा नहीं करने दी।
संवाद