फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers protested outside the house of the travel agent and raised slogans

ट्रेवल एजेंट के घर के बाहर किसानों ने धरना देकर की नारेबाजी

Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested outside the house of the travel agent and raised slogans
मोहाली। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक मूनक संगरूर के किसानों और ट्रेवल एजेंट की ठगी से पीड़ित लोगों ने वीरवार को फेज-3बी2 में एक महिला ट्रेवल एजेंट के घर के बाहर पक्का धरना देकर नारेबाजी की। किसान यूनियन के नेता मक्खन सिंह ने बताया कि फेज-7 में महिला ट्रेवल एजेंट रीत सिद्घू ने मूनक के गांव घमूरूघाट के निवासी गुरप्रीत सिंह से कनाडा भेजने और वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये ठग लिए हैं। इसके बाद एजेंट ने न तो गुरप्रीत सिंह को कनाडा भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए।
विज्ञापन

किसान नेताओं को आरोप है कि आरोपी महिला ट्रेवल एजेंट रीत सिद्धू ने फेज-7 में अपना दफ्तर भी बंद कर दिया है। इसके बाद उनको अपने हक के लिए मजबूरन उसके घर के बाहर धरना लगाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक गुरप्रीत सिंह के पैसे वापस नहीं लौटाए जाते, तब तक यह धरना जारी रहेगा। गुरप्रीत ने यह पैसे अपनी जमीन और गहने बेचकर ट्रेवल एजेंट को दिए थे। इस दौरान समाजसेवी सतनाम सिंह दाऊं ने धरने में पहुंचकर किसान यूनियन को समर्थन देने का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि ट्रेवल एजेंटों की ओर से लोगों के साथ ठगी मारने की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह ठग एजेंट के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन का मामला चल रहा कोर्ट में
इस मामले में महिला ट्रेवल एजेंट रीत सिद्घू ने बताया कि गुरप्रीत सिंह के साथ पैसे के लेनदेन का मामला कोर्ट में चल रहा है और इस मामले संबंधी कोर्ट की ओर से गुरप्रीत सिंह को नोटिस भी जारी किए गए हैं। लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों ने उनके घर के आगे धरना देकर घर का रास्ता बंद कर दिया है और उनके साथ धक्केशाही की जा रही है। रीत ने कहा कि उन्होंने अपना ट्रेवल एजेंट का दफ्तर साल 2018 में बंद कर दिया था और आजकल वह यह काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed