{"_id":"6a95debf6d3240dfbb004222","slug":"farmers-protest-jagatpura-chandigarh-border-road-to-remain-blocked-1600-police-personnel-to-handle-the-situation-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2365-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: किसान आंदोलन... जगतपुरा-चंडीगढ़ बॉर्डर रोड रहेगा जाम, 1600 पुलिस-फोर्स संभालेगी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: किसान आंदोलन... जगतपुरा-चंडीगढ़ बॉर्डर रोड रहेगा जाम, 1600 पुलिस-फोर्स संभालेगी मोर्चा
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर किसानों ने एक सितंबर से सात दिन के आंदोलन का एलान किया है। आंदोलन के दौरान जगतपुरा के पास चंडीगढ़ बॉर्डर से फेज-11 और एयरपोर्ट रोड की ओर जाने वाली सड़क को ब्लॉक करने की घोषणा की गई है। इसके चलते जगतपुरा फेज-11-एयरपोर्ट रोड कॉरिडोर पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन और पुलिस ने कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक को संभालने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। किसानों के प्रस्तावित धरने और सड़क रोकने की स्थिति को देखते हुए करीब 1600 पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीजीपी कार्यालय के साथ एसएसपी और एसपी रैंक के अधिकारियों समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कई बैठकें हो चुकी हैं। जिला प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के साथ समन्वय और कानून-व्यवस्था संभालने के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं।
चंडीगढ़ बॉर्डर से आईआईएसईआर-बेस्टेक मॉल तक रोड बंद
किसानों के आंदोलन का मुख्य असर चंडीगढ़ बॉर्डर से लेकर आईआईएसईआर-बेस्टेक मॉल तक रहने की संभावना है। किसानों ने जगतपुरा के पास सड़क रोकने का एलान किया है। प्रशासन ने संभावित ब्लॉकेड से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन प्लान तैयार किया है। अधिकारियों का कहना है कि जहां संभव होगा, सड़क का कुछ हिस्सा यातायात के लिए खुला रखने का प्रयास किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि पुलिस की जरूरत के अनुसार तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जगतपुरा रोड के प्रभावित होने की स्थिति में प्रशासन कोशिश करेगा कि सड़क का एक हिस्सा यातायात के लिए खुला रहे। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि प्रदर्शनकारी सड़क के किस हिस्से पर कब्जा करते हैं। एयरपोर्ट रोड पर एक कैरिजवे से दोनों तरफ ट्रैफिक की तैयारी प्रदर्शनकारियों के सड़क के हिस्से पर कब्जा करने की स्थिति में एयरपोर्ट रोड पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में एक कैरिजवे पर दोनों दिशाओं का ट्रैफिक चलाने की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
पीक ऑवर में वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
प्रशासन ने लोगों को विशेष रूप से पीक आवर्स के दौरान प्रभावित मार्गों पर गैर-जरूरी यात्रा से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस नहीं करेगी सड़क बंद, किसानों के कब्जे के हिसाब से होगी कार्रवाई मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने स्पष्ट किया कि पुलिस की ओर से खुद कोई सड़क बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सड़क रोकते हैं तो पुलिस उसी के अनुसार व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। एसएसपी ने कहा कि एयरपोर्ट रोड को पुलिस किसी जंक्शन पर बंद नहीं करेगी। हालांकि, अगर प्रदर्शनकारी किसी हिस्से पर कब्जा करते हैं तो परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को रास्ता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
सात दिन के आंदोलन का शेड्यूल
- स्थान: जगतपुरा-चंडीगढ़ बॉर्डर, मोहाली -प्रस्तावित ब्लॉकेड: चंडीगढ़ बॉर्डर से फेज-11 और एयरपोर्ट रोड की ओर जाने वाली सड़क
- मुख्य प्रभावित हिस्सा : चंडीगढ़ बॉर्डर से-आईआईएसईआर-बेस्टेक मॉल तक -तैनाती- करीब 1600 पुलिस और पैरामिलिट्री जवान
- ड्यूटी मजिस्ट्रेट- 3 -संभावित असर-जगतपुरा रोड, फेज-11, एयरपोर्ट रोड और आसपास के कनेक्टिंग रूट पर ट्रैफिक दबाव और जाम
एयरपोर्ट जाने वालों को पहले निकलने की सलाह
आंदोलन के कारण एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने एयरपोर्ट और मोहाली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को प्रभावित मार्ग से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट रोड को किसी जंक्शन पर बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की गतिविधि के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव करना पड़ सकता है। चंडीगढ़ में इन रास्तों पर डायवर्जन और रोक किसानों के आंदोलन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत गांव फेदां बैरियर की ओर पूर्व मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। सेक्टर-48 लाइट पॉइंट के पास टी-पॉइंट और वाइन शॉप के नजदीक सेक्टर-48 की अंदरूनी सड़क की ओर यातायात पर रोक रहेगी। इसके अलावा सेक्टर-48/49 और सेक्टर-49/50 की ओर चंडीगढ़ सीमा पर भी यातायात प्रभावित रहेगा। चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों को ट्रैफिक की ताजा स्थिति के लिए पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।