फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers entered Chandigarh via Zirakpur and Azizpur toll plazas

प्रदर्शन: जीरकपुर और अजीजपुर टोल प्लाजा से होते हुए चंडीगढ़ में दाखिल हुए पंजाब के किसान

Sun, 27 Jun 2021 02:18 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sun, 27 Jun 2021 02:18 AM IST
सार

शनिवार को ट्राईसिटी हजारों किसानों के मार्च की गवाह बनी। चंडीगढ़ सीमा तक सब कुछ शांतिपूर्ण था। सुबह 10 बजे किसानों की रैली शुरू हो गई थी, जो दोपहर करीब एक बजे तक चली। इस रैली को संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं ने संबोधित किया। सभी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कृषि के नए तीन कानून रद्द न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। 

विज्ञापन
Farmers entered Chandigarh via Zirakpur and Azizpur toll plazas
मोहाली से चंडीगढ़ पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए 32 किसान संगठनों के नुमाइंदे अलग-अलग बॉर्डरों से चंडीगढ़ में दाखिल हुए। पंजाब के किसान जीरकपुर, पंचकूला बैरियर, अजीजपुर टोल प्लाजा से होते हुए चंडीगढ़ में घुसे। जब कि चंडीगढ़ को जाने के लिए जीरकपुर से मोहाली और पंचकूला से कई जगह से एंट्री है। लेकिन चंडीगढ़ राजभवन की तरफ जाने से पहले किसानों को फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में इकट्टे होने का आदेश था। लेकिन कई किसान अंब साहिब नहीं पहुंच सके, क्योंकि कुछ रास्तों से चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें दाखिल नहीं होने दिया।

विज्ञापन


जब किसान चंडीगढ़ में दाखिल हो गए तो चंडीगढ़ पुलिस ने जिन बार्डरों पर पुलिस की भारी तैनाती कर रखी थी वहां से भी जवानों को चंडीगढ़ के राजभवन की ओर बुलाया गया। जिससे किसान छोटे छोटे ग्रुप में राजभवन की तरफ कूच कर गए।
विज्ञापन


हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने 13 एंट्री प्वाइंट को बंद करने का एक नोटिस निकाला था। लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। जीरकपुर के अजीजपुर टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में इलाके के किसान इकट्ठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनजीत सिंह प्रधान डकोंदा इकाई पंजाब की अगवाई में अजीजपुर टोल प्लाजा से किसान छत लाइट प्वाइंट से होते हुए शांतिमय तरीके से मोहाली में गुरुद्वारा श्री अंब साहिब पहुंचे।


वहीं हलका डेराबस्सी, लालड़ू के आसपास के गांवों के लोग गांव छत्त के लाइट प्वाइंट पर एकत्र हुए जहां से वह मनजीत सिंह पंधेर की अगुवाई में मोहाली के लिए रवाना हुए। इस मौके पर जीरकपुर के सभी आला अधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed