{"_id":"5f821cb38ebc3eefbb07607b","slug":"farmers-continue-to-protest-on-kharar-ludhiana-highway-mohali-news-pkl3905797154","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़-लुधियाना हाईवे पर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़-लुधियाना हाईवे पर किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
खरड़। केंद्र सरकार की ओर से खेतीबाड़ी से संबंधित पास किए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन और किसानों ने अब टोल प्लाजा घेरने शुरू कर दिए हैं। किसान संगठनों, गांवों के लोगों, किसानों और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने खरड़-लुधियाना हाईवे पर स्थित गांव भागोमाजरा के पास रोष धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही भागोमाजरा टोल प्लाजा को सभी वाहनों के लिए अनिश्चितकालीन समय के लिए टोल मुक्त करवा दिया।
इस मौके पर वेरका मिल्क प्लांट के पूर्व चेयरमैन परमिंदर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में टोल प्लाजा, रिलांयस के पेट्रोल पंप बंद करवा दिए जाएंगे। अगर कंपनी ने फिर भी चालकों से टोल फीस ली तो किसान पक्के तौर पर धरना देंगे। आने वाले दिनों में किसान संगठन किसानों के सहयोग से केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि पंजाब के मंत्री, विधायक, भाजपा के सांसदों और नेताओं को काली झंडियां दिखाकर विरोध किया जाएगा और इन लोगों को गांवो में नहीं घुसने देंगे। उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार कुछ भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। इस मौके पर नार्थ जोन फिल्म एंड टीवी एसोसिएशन के मलकीत सिंह रौणी ने पंजाब के कलाकारों से अपील की है कि वह राजनीतिक धरनों में शामिल न होकर पंजाब के किसानों की ओर से लगाए जा रहे धरनों में शामिल हों। मिल्क प्लांट के निदेशक और किसान नेता मलकीत सिंह खटड़ा ने कहा कि किसानों का संघर्ष जारी है और आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेज होगा और केन्द्र सरकार पर दबाव डालकर इन बिलों को रद्द करवाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन और डीएसपी खरड़ रूपिंदर कौर सोही मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।
इस मौके पर मेहर सिंह थेड़ी वरिष्ठ उप प्रधान भारतीय किसान यूनियन, आप के नेता नरिंदर सिंह शेरगिल, गुरिंदर बडाला, अमरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, जसपाल सिंह, गरुदीप सिंह, परमजीत सिंह अमराली, सुरिंदर सिंह, रणजीत सिंह पीर सोहाना और गुरमीत सिंह समेत भारतीय किसान यूनियन के नेता, किसान, गांवो के लोग और राजनीतिक पार्टियों के सदस्य मौजूद थे।