फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers came out in support of the struggle of Guest Faculty Assistant Professor

गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर के संघर्ष के समर्थन में उतरे किसान

Sun, 21 Nov 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers came out in support of the struggle of Guest Faculty Assistant Professor
मोहाली। फेज-6 शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह शौर्य चक्र सरकारी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी द्वारा 16 दिन से नौकरी पर पक्का होने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। गेस्ट फैकल्टी के संघर्ष को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन उगराहां की ओर से समर्थन दिया जा रहा है। इसके चलते शहर के सभी प्रोफेसर को भारतीय किसान यूनियन उगराहां की ओर से नाभा रैली में शामिल होने के लिए कहा गया जहां पंजाब की सभी मुलाजिम जत्थेबंदियां भी शामिल हुईं। किसानों की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर को उनकी मांगों को पूरा करने तक संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की ओर से पिछले 16 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को नाभा में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया गया। प्रोफेसर के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने उन्हें उनके संघर्ष में अंतिम दिन तक समर्थन देने के बात कही है। नाभा रैली में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष एकता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि पंजाब सरकार लंबे समय से सरकारी कॉलेजों में काम कर रहे गेस्ट-फैकल्टी, पार्ट-टाइम, कॉन्ट्रेक्ट प्रोफेसरों की नौकरी बिना शर्त सुरक्षित करें। अगर सरकार कॉलेजों के किसी कच्चे प्रोफेसर की नौकरी छीनती है तो सूबे के सभी सरकारी कॉलेज बंद कर दिए जाएंगे और किसान संगठनों की ओर से स्थायी धरना किया जाएगा।
विज्ञापन

भर्ती से पहले हो कोटा तय
गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि भर्ती से पहले पंजाब के युवाओं के लिए हरियाणा और अन्य राज्यों की तर्ज पर पंजाब में कोटा तय किया जाए। यह कोटा तय होने तक 21-22 नवंबर को होने वाली भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा पूरी तरह से रोक दी जाए और पंजाब के युवाओं को टेस्ट की तैयारी के लिए कम से कम 90 दिन का समय दिया जाए। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन उगराहां, एकता और गेस्ट-फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएशन पंजाब और कई अन्य संगठनों के नेता उपस्थित रहे। इस दौरान पीएसपीसीएल यूनियन, एचईआईएस एसोसिएशन, गवर्नमेंट महिंद्रा कॉलेज पटियाला एचईआईएस एसोसिएशन, गवर्नमेंट रिपुदमन कॉलेज नाभा एलुमनी एसोसिएशन, गवर्नमेंट रिपुदमन कॉलेज नाभा महिला फोरम नाभा, मनरेगा यूनियन पंजाब, गेस्ट-फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर पंजाब को सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed