{"_id":"616741d39cc4c778b935320f","slug":"far-from-like-tricity-in-peermuchalla-basic-facilities-are-also-dream-even-after-paying-tax-hearing-is-not-done-mohali-news-pkl429947174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरमुछल्ला में ट्राइसिटी जैसी तो दूर, मूलभूत सुविधाएं भी सपना, टैक्स देने पर भी नहीं होती सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरमुछल्ला में ट्राइसिटी जैसी तो दूर, मूलभूत सुविधाएं भी सपना, टैक्स देने पर भी नहीं होती सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पीरमुछल्ला की सोसायटियों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। क्षेत्र की निर्मल टावर सोसायटी में सीवरेज समस्या, सड़कों की खस्ता हालत और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं यहां के लोगों के लिए आज भी सपना हैं।
लोगों का कहना है कि पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली जैसे शहरों से इसलिए जीरकपुर में आए थे कि उन्हें यहां पर ट्राइसिटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन हुआ इससे उलट। प्रापर्टी टैक्स और सोसाइटियों को पास करवाने के एवज में करोड़ों रुपये नगर काउंसिल व सरकार को हर साल जाते हैं, लेकिन बावजूद इसके जब अमर उजाला की टीम ने इलाके का दौरा किया तो वहां के लोग परेशान नजर आए।
लोगों ने बताया कि सीवरेज ब्लॉक है और पिछले छह महीने से समस्या चल रही है। कोई हल नहीं किया जा रहा। बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन तीन महीने बीत गए हैं। आज तक सड़क नहीं बनाई गई। स्ट्रीट लाइट आज तक नहीं लगी। नगर काउंसिल के अधिकारी बोल देते हैं कि टेंडर पास हैं पर लाइट्स नहीं हैं। बिजली के बिल में काऊ सेस हर बार लगकर आ जाता है, लेकिन लावारिस घूम रहे पशु लोगों के लिए परेशानी बने हैं। इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
अधिकारी आते हैं पर काम नहीं होता
सीवरेज के लिए कई बार अधिकारियों को बोला है, काउंसिल के बंदे आते हैं और देखकर चले जाते हैं। कई महीने से समस्या जैसे कि तैसे ही बनी हुई है। -अनिल कुमार, निवासी निर्मल टावर पीरमुछल्ला
गलियों में घूमते रहते हैं लावारिस पशु
लावारिस पशु मोड़ पर घरों के और गलियों में घूमते रहते हैं। रात के समय रोजाना कोई न कोई हादसा हो ही जाता है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। हम शिकायतें करके थक चुके हैं। -विजय गोयल, निवासी निर्मल टावर पीरमुछल्ला
करोड़ों का टैक्स देते हैं, सुविधाएं नहीं
इतने महंगे फ्लैट लिए हैं और लोगों की ओर से करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में भरे जाते हैं। फिर भी बेसिक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे लोग परेशान हैं। -महेश अग्रवाल, निवासी निर्मल टावर पीरमुछल्ला
स्ट्रीट लाइट्स न होने से नजर नहीं आते गड्ढे
रात के समय में स्ट्रीट लाइट्स न होने के चलते गड्ढे नजर नहीं आते। सड़कों पर खड़े जानवरों के साथ दोपहिया वाहन चालक टकराकर लोग चोटिल हो जाते हैं। -भूपेंद्र सिंह, निवासी निर्मल टावर पीरमुछल्ला
कोट्स ....
मैंने दोबारा ज्वाइन किया है। सभी सोसाइटियों का डाटा मंगवाया है कि लोगों को क्या समस्या आ रही हैं। इसके लिए जल्द ही रोड मैप बनाकर काम शुरू करवा दिए जाएंगे। - गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल जीरकपुर
सभी सोसाइटियां पुरानी बनी हैं। पहले हाउस में सारे ही अकाली दल के पार्षद थे और कोई भी काम करवाने के लिए यदि हम कोशिश करते थे तो वह काम को रुकवा देते थे, लेकिन अब काउंसिल में हमारे पार्षद हैं और कामों के लिए हमने टेंडर भी निकाल दिए हैं। बरसातों की वजह से काम में देरी हुई है। जल्द ही विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। बहुत से काम शुरू भी करवा दिए हैं।
-उद्यवीर ढिल्लों, प्रधान, नगर काउंसिल जीरकपुर