{"_id":"5f0ccee38ebc3e63b13abc49","slug":"family-refused-to-marry-girlfriend-the-man-gave-his-life-mohali-news-pkl3812442148","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन प्रेमिका से शादी के लिए नहीं थे राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन प्रेमिका से शादी के लिए नहीं थे राजी
विज्ञापन
मोहाली। परिजनों ने प्रेमिका से शादी से मना किया तो युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक रोपड़ का रहने वाला था और फेज पांच स्थित शाहीमाजरा में किराए पर रहता था। सुसाइड नोट में उसने खुद को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है।
जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय सुखविंदर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बिल्ंिडग में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था और उसके साथ लिवइन में रहता था। प्रेमिका भी प्राइवेट जॉब करती थी। सोमवार को युवती ने उसे कई बार फोन किया। जब उसने फोन नहीं उठाया तो वह उसके कमरे पर पहुंची। सुखविंदर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। युवती ने खिड़की से झांका तो वह पंखे से झूल रहा था। उसने पड़ोसियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना फेज-एक की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा और मॉर्चरी में रखवा दिया।
मौके पर पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि वह दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन सुखविंदर के घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे। इसके बाद वह परेशान चल रहा था।